विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार 20 अगस्त को, सुबह 11:00 बजे होगा शपथ ग्रहण… गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब लेंगे शपथ..

रायपुर 19 अगस्त 2025:- छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का विस्तार लगभग तय हो गया है। कल 20 अगस्त को सुबह 11:00 बजे राज्य भवन में तीन मंत्री शपथ ले सकते है।

साय मंत्रिमंडल का विस्तार लगभग तय हो गया है। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए छत्तीसगढ़ मंडपम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों मंत्रियों को कार देने के लिए स्टेट गैरेज में तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 11 बजे के आसपास हो सकता है। तीनों विधायकों को मैसेज पहुंचाया जा रहा है, ताकि वह समय पर उपस्थित हो सकें। इससे पहले CM विष्णुदेव साय ने शनिवार को राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना होंगे। इससे पहले शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी चल रही है। मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम साय ने कहा था कि इंतजार करते रहिए, हो सकता है।
बीजेपी संगठन के नेताओं के अनुसार, सामाजिक और भौगोलिक संतुलन को प्राथमिक महत्व दिया जाएगा। माना जा रहा है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति वर्ग से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से लिया जा सकता है। इसी के साथ बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए जाने की बात कही जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 तारीख को जापान, और कोरिया प्रवास पर जा रहे हैं। विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले मंत्रिमंडल के विस्तार के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। चर्चा है कि बुधवार की सुबह 11 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक राजभवन में औपचारिक सूचना भेज दी गई है। जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा चल रही है, उनमें दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव, अंबिकापुर के राजेश अग्रवाल, और आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब हैं।
वैसे तो अभी 2 ही स्थान रिक्त हैं, लेकिन हरियाणा फार्मूले को ध्यान में रखकर तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।


