शराब घोटाला मामला… झारखंड से ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाये अतुल सिंह व मुकेश मनचंदा 6 सितंबर तक ईओडब्ल्यू के कब्जे में…

IMG_20250829_234520.jpg

शराब घोटाला मामला… झारखंड से ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाये अतुल सिंह व मुकेश मनचंदा 6 सितंबर तक ईओडब्ल्यू के कब्जे में…

रायपुर, 29 अगस्त 2025:-  शराब घोटाले के 2 आरोपी मुकेश मनचंदा अतुल कुमार सिंह झारखंड से ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाए गए। इन्हें आज विशेष कोर्ट में पेश किया गया। दोनों ॐ साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर हैं। अदालत ने दोनों आरोपियों को 6 सितंबर तक के लिए रिमांड पर ईओडब्ल्यू को  सौंप दिया है

इन पर राज्य में कथित शराब घोटाले के तहत विदेशी शराब के व्यापार पर कमीशन वसूलने का आरोप है। दोनों को विशेष न्यायाधीश नीरज शर्मा ने 6 सितंबर तक ईओडब्ल्यू को रिमांड पर भेज दिया।

कहा जा रहा है कि इनसे पूछताछ में छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ कहा कि यह मामला व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है, इसलिए आरोपियों से कड़ी पूछताछ जरूरी है। अब 6 सितंबर को दोनों को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस समय तक एजेंसी को जांच की प्रगति और पूछताछ के निष्कर्ष अदालत में पेश करने होंगे।


scroll to top