जैन मंदिर चोरी का खुलासा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मकान में सीसीटीवी लगाने वालो को किया सम्मानित…

भिलाई नगर 31 अगस्त 2025:- जैन मंदिर नेवई में हुए चोरी के प्रकरण को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई, सीसीटीवी फुटेज से ही आरोपी की पहचान स्थापित हुआ। नेवई से लेकर आरोपी के आवास तक मार्ग में विभिन्न रहवासियों ने सीसीटीवी लगा रखा है जिसका उपयोग पुलिस की जांच पड़ताल में सहयोगी सिद्ध हुए।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल आईपीएस ने लोगों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा सकती है। आज के परिवेश में सीसीटीवी की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता।





वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के सभाकक्ष में सम्मानित किया जिनमें रामकृष्ण वर्मा रिसाली, जेके चौरसिया रामनगर, प्रमोद गुप्ता चौहान प्लाजा, हर्षवर्धन चंद बीएम शाह हॉस्पिटल के पास, गोविंद साहू रामनगर सम्मिलित रहे।



