सशक्त एप्प के माध्यम से मिली सफलता.. दुपहिया वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों से चार मोटरसाइकिल जप्त - Steel City Online News Portal

सशक्त एप्प के माध्यम से मिली सफलता.. दुपहिया वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों से चार मोटरसाइकिल जप्त

IMG-20250830-WA1728.jpg

मो.सा. चोर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

. 03 आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में।

.आरोपियों से कुल 04 मोटर सायकल कीमती 1,60,000/- रुपए किया गया जप्त।

. एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी दर्ज है वाहन चोरी का प्रकरण।

. भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल।

. सशक्त एप्प के माध्यम से मिली सफलता।

. निगरानी बदमाश की सूची में लिया जाएगा आरोपियों का नाम।

भिलाई नगर 31 अगस्त 2025:-
प्रार्थी सुरेश कुमार वर्मा थाना पाटन आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  09.01.2024 को वह ड्यूटी से वापस अपने घर पाहंदा जा रहा था कि रात्रि करीबन 08:00 बजे से 08:30 बजे के मध्य ग्राम फुण्डा एवं पुनईडीह के बीच रोड किनारे पेशाब लगने से अपनी मो०सा० को रोड किनारे खड़ा कर थोड़ा दूर जाकर पेशाब कर रहा था

कि उसी समय दो अज्ञात लड़के एक मोटर सायकल में आये और इसकी मोटर सायकल क्रमांक सीजी-07-एक्यू-7821 काला रंग, इंजन नंबर HA11EG9A04564 चेचिस नंबर MBLHA11ACE9A02681 कीमती लगभग 40,000/- रूपये को चोरी कर ले गया।

अंधेरा होने के कारण उन लोगों को एवं उनकी गाड़ी को ठीक से नही देख पाया तथा सुनसान जगह होने के कारण आवाज भी नही लगा पाया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीचद्ध कर विवेचना में लिया गया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं वाहन बरामद हेतु गठित टीम द्वारा दिनांक 30.08. 2025 को आरोपी पता तलाश दौरान आरोपी कुनाल यादव और लक्की वर्मा मोटर सायकल होण्डा साईन सीजी-07-बीएल-8491 में एवं आरोपी करण यादव बिना नंबर प्लेट मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर में पाटन शराब भट्ठी के पास चोरी किये वाहनो को बेचने के लिये ग्राहक कि तलाश में संदिग्ध हालत में घूमते मिलने पर सशक्त एप के माध्यम से चेक करने पर उक्त मो.सा. को चोरी का होना पाये जाने से हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि तीनों मिलकर डेंठ वर्ष पूर्व ग्राम पुण्डा पुनइंडिह के मध्य रोड से मो.सा. एच.एफ डिलक्स क्रमांक सीजी-07-एक्यू-7821 को चोरी करना स्वीकार किये है तथा इसके अलावा तीनों मिलकर 6-7 माह पूर्व ग्राम वार्ड क्रमांक 04 पाटन से मो.सा. एच एफ डिलक्स रंग नीला काला क्रमांक सीजी-08-एके 1443 जिस संबंध में थाना पाटन में पूर्व में अपराध क्रमांक 40/2025 पंजीबध्द किया गया है, तथा ग्राम सिकोला से मोटर सायकर होण्डा साईन क्रमांक सीजी-07-बीएल-8491 एवं रायपुर गुड़ियारी से काले रंग के मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर को चोरी करना स्वीकार करने पर वाहनों को जप्त कर आरोपियों को दिनांक 30.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


उक्त कार्यवाही में गठित टीम के सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक हिमांशु जंघेल, आरक्षक खिलेश्वर कुर्रे, आरक्षक रवि शंकर मरकाम, आरक्षक गजेन्द्र यादव तथा थाना पाटन के प्र.आर. 1091 सुनील वर्मा, प्र.आर. 156 लोकेश लहरी, प्र.आर. 354 चेतन साहू, आरक्षक 1691 लक्ष्मीकांत वर्मा, आरक्षक 75 दुर्गेश यादव का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी :- 1. कुणाल यादव पिता गजाधर यादव  18 वर्ष साकिन ग्राम बठेना इंदिरा नगर वार्ड क. 14 थाना पाटन जिला दुर्ग
2.लक्की कुमार वर्मा पिता अरूण वर्मा  25 वर्ष साकिन ग्राम बठेना बाजार चौक थाना पाटन जिला दुर्ग
3.करण यादव पिता स्व. कार्तिक राम यादव  19 वर्ष सा. ग्राम देमार मीलपारा थाना पाटन जिला दुर्ग


scroll to top