नव विवाहित के आत्महत्या के मामले में पति आर्मी जवान, सास ,ससुर व पति के महिला मित्र के खिलाफ अपराध दर्ज…

दुर्ग, 01 सितंबर 2025:- नव विवाहित के आत्महत्या के मामले में मोहन नगर पुलिस ने महिला के पति आर्मी जवान, सास, ससुर ,सहित पति के महिला दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है मोहन नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक केशव कोसले के अनुसार पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण आर्मी जवान की पत्नी द्वारा बंद कमरे में फांसी लगाने के मामले में आज मोहन नगर पुलिस के द्वारा पति, सास ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के कारण अपराध दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पिता भी सेवानिवृत्त आर्मी जवान है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि मृतका श्रीमती प्रीति सिंह पति मुकेश सिंह 25 वर्ष वार्ड 13 दुर्ग के 28 अगस्त 2025 के 20.30 बजे अपने ससुराल में फांसी लगाकर मृत्यु होने से ससुर अमेश्वर सिंह कि सूचना पर थाना मोहन नगर में मर्ग क्रमांक 52/2025 धारा 194 बी एन एस एस कायम कर जांच में लिया गया।
मृतिका नवविवाहित होने से पंचनामा कार्यवाही हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त के पश्चात आवश्यक कार्यवाही मरचुरी शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग पहुंच कर मृतिका के परिजन पंचानाम को तलब कर पुछताछ कर कथन लिया गया
बयान में मृतका के पिता ने अपने अपने कथन में बताया कि मृतिका को उनके पति मुकेश कुमार सिंह, ससुर अमेश्वर सिह, सास गिरजा देवी एवं पति के महिला मित्र योगिता दुबे द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे तंग आकर मृतिका प्रीति सिंह फांसी लगाकर आत्महत्या किया है,
मर्ग सदर में अब तक की जांच में आरोपीगण 01. आर्मी जवान पति मुकेश कुमार सिंह, ससुर अमेश्वर सिंह, सास श्रीमती गिरिजा देवी एवं पति आर्मी जवान की महिला मित्र योगिता दुबे के खिलाफ नव विवाहिता को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में धारा 108, 3(5) बीएनएस 2023 का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है। मृतिका का 6 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था 4 साल और 2 साल के दो बच्चे हैं।




