रायपुर, 1 सितंबर 2025:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को सुबह दिल्ली जा रहे हैं। खबर है कि साय की केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक है। बैठक में नक्सल मुद्दों के साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव के मसले पर भी चर्चा हो सकती है।

भाजपा, ईडी गठबंधन प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को लेकर हमलावर है। उन्हें नक्सल समर्थक करार दिया जा रहा है। चर्चा है कि सीएम इस मसले पर बयान दे सकते हैं।

सीएम विष्णु देव साय कल सुबह दिल्ली जा रहें हैं। दोपहर के बाद का कार्यक्रम आरक्षित है। और वापसी कर शाम को होगी या परसों यह स्पष्ट नहीं है।



