जशपुर ब्रेकिंग :- मंगलवार की रात्रि 11:00 बजे के आसपास गणेश प्रतिभा विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार बोलेरो के टक्कर से सड़क हादसे में 03 की मौत 25 से अधिक घायल

ग्राम जुरूडांड़ (थाना बगीचा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक्सीडेंट की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी,
घायलों की उचित ईलाज हेतु निर्देशित किया गया है,
घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू हो गई है, आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव के विरूद्ध BNS की धारा 281, 125(A), 105 का अपराध दर्ज एवं घटना कारित बोलेरो वाहन जप्त।
मृतकों के नाम:-
1.अरविंद केरकेट्टा, उम्र 19 वर्ष
2.विपिन प्रजापति, उम्र 17 वर्ष
3.खिरोवती यादव, उम्र 32 वर्ष
सभी जुरूडांड थाना बगीचा के रहने वाले हैं।

जशपुर 03 सितंबर 2025:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 02.09.2025 की रात्रि लगभग 11 बजे थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड के बगीचा - जशपुर मार्ग में लगभग 120-150 लोग गणपति विसर्जन के लिए निकले थे, गणेश की प्रतिमा को छोटा हाथी में रखा गया था, पीछे ट्रैक्टर एवं डी.जे. चल रहा था, इसी दौरान एक बोलेरो वाहन क्रमांक सी.जी. 15 सी.आर. 1429 का चालक सुखसागर वैष्णव 40 वर्ष निवासी कुदमुरा ने शराब के नशे में तेजी और लापरवाहीपूर्वक बोलेरो वाहन को चलाते हुए भीड़ में अपनी गाड़ी घुसा कर एक्सीडेंट कर दिया, इस घटना में 03 लोगों की मृत्यु हो गई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। साथ ही मौके पर जिले के कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले भी पहुंचे। घायलों के उचित ईलाज की व्यवस्था की गई है। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक सुखसागर वैष्णव को अभिरक्षा में लिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान बोलेरो वाहन चालक के द्वारा शराब के नशे में तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर दुर्घटना कारित किया है, मामले में अपराध दर्ज हो गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का नाम:- चालक सुखसागर वैष्णव, उम्र 40 वर्ष निवासी कुदमुरा थाना बगीचा।




