रायपुर 3 सितंबर 2025:- DMF मामले में राजधानी रायपुर, बिलासपुर ,मुंगेली भिलाई तीन, भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार सुबह से 18 स्थान पर छापामार कार्यवाही कर रही है कृषि कारोबारियों व चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर दबिश दी है। वसुंधरा नगर भिलाई तीन निवासी शिवकुमार मोदी, विवेकानंद कॉलोनी शांति नगर थाना वैशाली नगर भिलाई निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य अग्रवाल दिनोदिया, शंकर नगर स्थित खाद कारोबारी विनय गर्ग के घर पर जांच जारी है। फर्टिलाइजर से जुड़ा इनका कारोबार है। वहीं लॉ विस्टा कॉलोनी में भी कार्रवाई चल रही है।

अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। इसके अलावा दुर्ग-भिलाई में भी दबिश दी गई है। हालांकि ये कार्रवाई किन घोटालों से जुड़ी है, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

भिलाई तीन में कारोबारी शिवकुमार मोदी व विवेकानंद कॉलोनी शांति नगर में चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य अग्रवाल दिनोदिया के घर छापा
वसुंधरा नगर भिलाई तीन में अन्ना भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर कार्रवाई हो रही है। 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान बाहर CRPF की टीम भी मौजूद है।

ये संस्था कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर के समीप विवेकानंद कॉलोनी में CA आदित्य अग्रवाल (दिनोदिया) के बंगले पर भी ईडी द्वारा छापे की कार्यवाही की इस समय जारी है वर्तमान में इनका पूरा काम राजधानी रायपुर से संचालित होता है उपरोक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट पूर्व में दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित बिल्डर का कार्य भार देखा करते थे छापे की कार्यवाही जारी है


