सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक पुरुषोत्तम गौतम के इकलौते सुपुत्र प्रणय गौतम का दुखद निधन…. छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी…

IMG_20250903_114911.jpg

सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक पुरुषोत्तम गौतम के इकलौते सुपुत्र का दुखद निधन…. छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि दी…

रायपुर 3 सितंबर 2025:- एकता चौक लक्ष्मी नगर  पचपेड़ी नाका रायपुर निवासी प्रणय गौतम का 1 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया वह 42 साल के थे उनका अंतिम संस्कार 2 सितंबर को दोपहर में मारवाड़ी शमशान घाट बुढ़ापारा रायपुर में किया गया वह सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक पुरुषोत्तम गौतम के इकलौते सुपुत्र थे।

प्रणय गौतम अपने पीछे माता-पिता बहनों पत्नी और दो अबोध बच्चों को छोड़ गए हैं।

प्रणय गौतम के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारी ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है श्रद्धांजलि देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष बी बी एस ठाकुर, संरक्षक आरपी शर्मा, रविन्द्र उपाध्याय,महासचिव दिग्विजय सिंह परिहार, संतोष सिंह गौर,भारत भूषण शर्मा, सुरेश चंद्र गोस्वामी, अजीत यादव, विश्वास चंद्राकर, राकेश जोशी, महेश सिन्हा, कविलाश टंडन, रोहित बघेल, नरेंद्र हरिहरणो,एन.के.साहू,पृथ्वी दुबे, जगदीश उइके,शौकत अली, के. एम. एस. खान, नवीन शंकर चौबे, वीरेंद्र सतपति,एस डी पांडेय, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजेंद्र प्रसाद यादव, ललन सिंह, विजय शर्मा, दिनेश कुमार त्रिपाठी, उमेश अवस्थी, सहित एसोसिएशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने शोक सभा कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


scroll to top