भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS -2 ने पूरा किया पहला एसएई-1006 ग्रेड का निर्यात आर्डर.... - Steel City Online News Portal

भिलाई इस्पात संयंत्र के SMS -2 ने पूरा किया पहला एसएई-1006 ग्रेड का निर्यात आर्डर….

IMG-20250903-WA2244.jpg


भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-2 ने पूरा किया पहला एसएई-1006 ग्रेड का निर्यात आर्डर


भिलाई नगर 03 सितंबर 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली बार एसएई-1006 ग्रेड के स्टील स्लैब का निर्यात आर्डर सफलतापूर्वक पूरा किया है। एसएमएस-2 ने इंडोनेशिया को निर्यात हेतु कुल 30,000 टन स्लैब का उत्पादन किया।


इसकी शुरुआत 14 अगस्त, 2025 को 1,200 टन के पहले प्रेषण से हुई थी। एसएई-1006 ग्रेड स्लैब की रोलिंग के चुनौतीपूर्ण कार्य को टीम ने दृढ़ संकल्प, नवाचार और टीमवर्क से पूरा कर इस ग्रेड के स्लैब का सफल उत्पादन किया।
मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) श्री एस.के. घोषाल के मार्गदर्शन में एसएमएस-2 की टीम ने प्रारंभिक चुनौतियों को अवसर में बदला। सतत प्रयासों, तकनीकी दक्षता और विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट समन्वय से टीम ने न केवल उत्पादन प्रक्रिया में दक्षता हासिल की, बल्कि सम्पूर्ण आर्डर को कुशलता और सटीकता के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया।


सभी सहयोगी विभागों आरसीएल, पीपीसी, ब्लास्ट फर्नेस, आरडीसीआईएस, इंस्ट्रूमेंटेशन तथा एसबीएस यार्ड टीमों ने निर्बाध लॉजिस्टिक्स एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया।

इस उच्च-मूल्य निर्यात आर्डर के सफल निष्पादन में महाप्रबंधक प्रभारी (सीसीएस एवं एसबीएस) श्री एस. देबसिकदर, महाप्रबंधक (आरसीएल)  के.वी. शंकर, महाप्रबंधक (प्रचालन, एसआरयू)  बालम सिंह, महाप्रबंधक (यांत्रिकी, सीसीएस)  निकुंज सिंघल, महाप्रबंधक (प्रचालन, सीएस)  जी. रवीकांत, महाप्रबंधक (प्रचालन, सीएस)  महेन्द्र सिंह, उप महाप्रबंधक (प्रचालन, सीएस)  नितिन अग्रिहोत्री, उप महाप्रबंधक (प्रचालन, सीएस)  वाई.के. साहू, उप महाप्रबंधक (प्रचालन, एसआरयू)  घनश्याम शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, सीसीएस)  अरिंदम कर, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, सीसीएस)  मयंक शर्मा, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन, सीसीएस)  विनय जैन तथा वरिष्ठ प्रबंधक (आरसीएल)  राहुल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।


scroll to top