मारपीट मामले में कार्रवाई के बाद युवक ने की खुदकुशी
00 केटरिंग गोदाम में फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश

भिलाई नगर 04 सितंबर 2025:- सेक्टर 5 में 17 साल के युवक ने अपने निवास से लगे गोदाम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक एस भार्गव राव पिता एस शेखर ( 17 वर्ष ) क्रास स्ट्रीट 4 सेक्टर 5 का रहने वाला है। आज उसकी लाश घर से लगे केटरिंग गोदाम में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मृतक के खिलाफ कल ही भिलाई नगर पुलिस ने मारपीट के मामले पर कार्रवाई किया था।

मौके से पुलिस को एक सुसाइडल नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि बीते 2 सितंबर को एस भार्गव राव ने विवाद के चलते एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया था। शिकायत करने पर पुलिस ने 3 सितंबर को एस भार्गव के खिलाफ कार्रवाई किया। आज सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। मौका मुआयना के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइडल नोट मिलने की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि सुसाइडल नोट में किसी लड़की का जिक्र होने के साथ ही आनलाइन गेमिंग में लेनदेन की बात भी है। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि मृतक एस भार्गव राव को सेक्टर 5 में रहने वाले एस शेखर ने गोद लिया था। एस शेखर का बालाजी केटरर्स के नाम से केटरिंग का व्यवसाय है। अपने बीएसपी आवास के पास में ही एस शेखर ने अपने व्यवसायिक उपयोग के लिए गोदाम बना रखा है। इसी गोदाम में एस भार्गव राव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।





