303 नग मोबाईल को 06 शहरो से बरामद करने में विशेष योगदान देने वाले पुलिस के कर्मचारियों को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित.... - Steel City Online News Portal

303 नग मोबाईल को 06 शहरो से बरामद करने में विशेष योगदान देने वाले पुलिस के कर्मचारियों को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित….

IMG-20250904-WA1857.jpg

जिला बल दुर्ग पुलिस के विशेष टीम द्वारा गुम हुये 303 नग मोबाईल कीमती 70 लाख रुपए को 06 शहरो से बरामद करने में विशेष योगदान देने वाले पुलिस के कर्मचारियों को श्रीमान विरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

भिलाई नगर 05 सितंबर 2025:-;जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियो के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निर्देश के परिपालन में जिले के पुलिस अनुविभागों से बल एकत्र कर एक विशेष टीम गठित किया गया। विशेष टीम को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर एसीसीयू कार्यालय में जमा करने हेतु लगाया गया।

एसीसीयू एवं विशेष टीम के द्वारा वर्ष 2024-2025 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 303 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईले जुमला कीमती तकरीबन सत्तर लाख रूपये का बरामद किया गया। विशेष टीम द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिये श्रीमान् विरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित किये गये पुलिस कर्मचारियों के नाम:-

आरक्षक 1514 मोह. फारूख खांन, थाना धमधा,

आरक्षक 969 वसीम खांन चौकी जेवरा सिरसा,
आरक्षक 1561 नारायण ठाकुर थाना नेवई,
आरक्षक 111 जीत यादव थाना आर जांमगाँव, आरक्षक 1767 विश्वजीत सिंह भिलाई भटठी,
.आरक्षक 1585 भागवत प्रसाद थाना छावनी
आरक्षक 328 दिनेश विश्वकर्मा।


scroll to top