छावनी थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों का अपहरण नहीं बल्कि धोखाधड़ी के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया था गिरफ्तार…. विदेश में नौकरी फर्जी वीजा, पासपोर्ट के मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला यूपी में है दर्ज..

भिलाई नगर 12 सितंबर 2025:- सुभाष चौक कैंप 1 छावनी थाना क्षेत्र से एग रोल का ठेला चलाने वाले दो सगे भाइयों का गुरुवार की रात्रि अपहरण किए जाने का मामले का पर्दाफाश हो गया है उन भाइयों का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस धोखाधड़ी के दो मामले में गिरफ्तार कर ले गई।

छावनी थाने के सुभाष चौक में हुए दो व्यक्तियों के अपहरण का मामला झूठा निकला,उत्तरप्रदेश जिला अंबेडकर नगर थाना राजे सुलतानपुर में दर्ज दो अपराध क्रमांक 184/25, 185/25 में यू पी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मौके पर मौजूद परिजन को सूचना दी गई थी, दुर्ग पुलिस को जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में दुर्ग जिले के एक एसडीओपी को टेलीफोन से सूचना दी थी उपरोक्त अधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को मोबाइल पर बताया कि घटनास्थल मेरे थाना क्षेत्र का नहीं है उसे उपरोक्त क्षेत्र के अधिकारी का नंबर पर सूचित कर दे मोबाइल पर नंबर नोट करने के दौरान त्रुटि की होने की वजह से उत्तर प्रदेश पुलिस सूचना नहीं दे पाई जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि हमने विष्णु प्रसाद साव एवं शुभम साव परिवार को इसकी सूचना दे दी थी साव परिवार ने स्थानीय पुलिस को गुमराह कर अपहरण का फर्जी मामला दर्ज कराया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ विदेश में नौकरी लगने फर्जी वीजा एवं पासपोर्ट बनाने के मामले में दो अलग-अलग धोखाधड़ी का मामला उत्तर प्रदेश के थाना में दर्ज है इसी मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया दोनों भाई इस घटना से वाकिफ थे उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार हमने उन्हें गिरफ्तार कर ले गए हैं जबरदस्ती नहीं किया है और हमने गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी थी कम्युनिकेशन गैप होने की वजह से हम स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना सही समय पर नहीं दे पाए हैं।
दो सगे भाईयों के अपहरण मामला झूठा निकला। दुर्ग पुलिस ने इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण दिया है और बताया है कि यह अपहरण का मामला नहीं है। दरअसल दोनों भाइयों को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन दोनों भाइयों के खिलाफ यूपी के सुल्तानपुर में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है।



