चिट्टा बेचने वालो तस्कर गिरोह के सप्लाई चेन को लगातार किया जा रहा है ध्वस्त 04 आरोपी गिरफतार...पूर्व मे हो चुकी हैं 15 आरोपियो की गिरफतारी... - Steel City Online News Portal

चिट्टा बेचने वालो तस्कर गिरोह के सप्लाई चेन को लगातार किया जा रहा है ध्वस्त 04 आरोपी गिरफतार…पूर्व मे हो चुकी हैं 15 आरोपियो की गिरफतारी…

IMG-20250928-WA0745.jpg

चिट्टा बेचने वालो तस्कर गिरोह के सप्लाई चेन को लगातार किया जा रहा है ध्वस्त।माामले मे 04 आरोपी और गिरफतार पूर्व मे हो चुकी हैं 15 आरोपियो की गिरफतारी।आरोपीगण संगठित होकर करते थे नशा एंव बिक्री का कार्य।मामले के तार पंजाब राज्य से जुडे है।घटना मे प्रयुक्त 03 नग मोबाईल जप्त।अभी तक प्रकरण में कुल 19 आरोपियो को किया गया गिरफतार।

दुर्ग 28 सितंबर 2025:- जिले में हो रहे नशे के कारोबार के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु  वरि. पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल द्वारा दिये गए निर्देशानुसार नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान “विश्वास” चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 460/2025 थारा 20 ख, 27 क, 27 एनडीपीएस एक्ट एवं 111(2) ख बीएनएस 2023 के मामले की विवेचनाक्रम मे मामले में गिरफतार सभी आरोपीगण एक दुसरे के सम्पर्क मे रहकर योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर नशा करने हेतु अवैध रूप से चिट्टा हेरोईन लाकर खरिदी बिक्री करते है तथा वाट्सअप कॉल के माध्यम से सम्पर्क कर आपस मे नशे की लेन देन की रकम सुविधानुसार नगद व ऑनलाईन के माध्यम से अदान प्रदान कर एक चैनल बनाकर नशे का अवैध कारोबार का कार्य पंजाब से लेकर दुर्ग भिलाई तक करते है। जिन लोगो का पता साजी कर दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये थाना मोहन नगर के अपराध में संलिप्त संदेहियो की पता साजी कर उनके विरूद्ध कार्यचाही की जा रही है। इस मामले में आज  28.09.2025 को 4 आरोपियो को उनके सकुनत भिलाई क्षेत्र से गिरफतार किया गया है।

मामले में गिरफतार आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है मामले मे आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से समय सदर में गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर

संबधित न्यायालय दुर्ग मे पेश किया जावेगा। मामले मे थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विवेबना में अन्य जो भी आरोपीगण की संलिप्ता पायी जायेगी उसे भी गिरफतार किया जायेगा।

अपराध क्रमांक :- 460/2025, धारा 21 (ख), 27 क, 27 एनडीपीएस एक्ट, 111 (2) ख बीएनएस 2023

नाम आरोपी

  1. गगन कुमार दिवाकर जामुल
  2. राहुल रामटेके कैम्प 01 छावनी
  3. राजवीर सिंह उर्फ यश खुर्सीपार
  4. भुपेन्द्र सिंह खुर्सीपार

scroll to top