शीतला माता की चुनरी यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच मारपीट..... यात्रा में शामिल लोगों पर चाकू, बांस व पत्थर से हमला का आरोप..... छावनी थाना घेराव के बाद पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार.... - Steel City Online News Portal

शीतला माता की चुनरी यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच मारपीट….. यात्रा में शामिल लोगों पर चाकू, बांस व पत्थर से हमला का आरोप….. छावनी थाना घेराव के बाद पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार….

IMG-20250928-WA0809.jpg

शीतला माता की चुनरी यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच मारपीट
00 यात्रा में शामिल लोगों पर चाकू, बांस व पत्थर से हमला का आरोप
00 छावनी थाना घेराव के बाद पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार


भिलाई नगर 28 सितंबर 2025:-  नवरात्रि पर निकली माता शीतला की चुनरी यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष से छह लोगों को चोटें आई है। घायलों का आरोप है कि धर्म विशेष के लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर चाकू, बांस, पत्थर और लोहे की पाइप से हमला किया। घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों की अगुवाई में छावनी थाने का घेराव किया गया। जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम चटाई पारा स्थित शीतला मंदिर से यात्रा निकली थी। आरोप है कि जब यात्रा शारदा पारा पहुंची तो कुछ बच्चों ने गाली गलौज की, जिसके बाद विवाद सांप्रदायिक झगड़े में बदल गया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है बच्चों से विवाद शुरू हुआ था, इसमें बड़े भी शामिल हो गए। दोनों पक्ष के 6 लोगों को चोट आई है। चुनरी यात्रा में शामिल लोगों ने चाकू से मारने का आरोप लगाया है। वहीं शारदा पारा के लोगों ने बांस, पाइप पत्थर से मारने का आरोप लगाया।


मामला इतना बढ़ गया कि आधी रात बजरंग दल समेत चुनरी यात्रा के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जिसके बाद फोर्स तैनात करना पड़ा। थाने के चारों तरफ जवानों की तैनाती कर दी गई। जिसके बाद शारदा पारा के रहने वाले दो आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है।


दरअसल नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर सोनकर समाज ने चुनरी यात्रा निकाली थी। यात्रा शीतला मंदिर से होते हुए जब गायत्री मंदिर के पास पहुंची तो यहां पर पीछे की तरफ बच्चे प्रसाद बांट रहे थे। चुनरी यात्रा आगे निकल चुकी थी। विवाद पीछे की ओर हुआ। बच्चों के बीच गाली-गलौज से मामला शुरू हुआ। लेकिन इसमें बड़े लोग भी शामिल हो गए। विवाद बढ़ता देख मारपीट और चाकूबाजी भी हो गई। इस घटना में मुकेश सोनकर, आकाश सोनकर, कमल सोनकर और उमेश सोनकर को चोट लगी है। घायलों में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री मुकेश सोनकर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। घटना के दौरान विवाद करने वाले दो आरोपियों साहिल कुरैशी और सोनू कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों को भी सर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। आरोपियों ने बताया कि उनके ऊपर पत्थरों और लाठी से हमला किया गया है।

00 मामले में किया जा रहा सख्त कार्रवाई – नायक
सीएसपी हेमप्रकाश नायक ने कहा कि चुनरी यात्रा निकली हुई थी। गायत्री मंदिर के पास जब यात्रा पहुंची तो पीछे बच्चे लोग प्रसाद बांट रहे थे। बच्चों-बच्चों में लड़ाई हुआ। इसमें कुछ बड़े लोग आ गए। लोग आपस में एक दूसरे को नहीं पहचानते थे। लोगों को लगा की लड़ाई झगड़ा हो रहा है तो इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान एक सोनू नाम का लड़का है, उसके बड़े भाई के साथ विवाद हो रहा था तो वह चाकू लेकर आ गया। उसने वहां चाकू चलाया। सोनू कुरैशी और साहिल कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।


scroll to top