कैबिनेट की बैठक 30 को विकास शील का होगा स्वागत, जैन की विदाई
रायपुर, 29 सितंबर 2025 :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 30 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक 30 सितंबर को होगी। इसी दिन वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का तीन महीने का एक्सटेंशन खत्म होगा और उन्हें विदाई दी जाएगी। साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी विकास शील को राज्य का 13 वां मुख्य सचिव के रूप में स्वागत किया जाएगा। वे 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगे और मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे। कैबिनेट ने अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई और विकास शील का स्वागत करने – का एजेंडा रखा गया।
राज्य गठन के बाद यह दूसरा अवसर है जब निवर्तमान मुख्य सचिव को कैबिनेट स्तर पर विदाई दी जा रही है। इससे पहले फरवरी 2014 में पूर्व मुख्य व सचिव सुनील कुमार को विदाई दी गई थी। विकास शील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ था। वे जून 2029 में सेवानिवृत होंगे। 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद करीब पौने चार वर्ष तक मुख्य सचिव रहेंगे। उन्हें छत्तीसगढ़ के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्य सचिवों में तीसरे स्थान पर ला देगा। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन चार वर्ष 10 माह के कार्यकाल के साथ पहले स्थान पर हैं। विवेक ढांड तीन वर्ष 10 महीने तक इस पद पर रहे।




