भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव... मुकेश चंद्राकर, बृजमोहन सिंह, नीता लोधी, लक्ष्मीपति राजू,अरुण सिसोदिया, लालचंद वर्मा, महेश जयसवाल, डी.कामराजू सहित 47 ने लिया आवेदन... - Steel City Online News Portal

भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव… मुकेश चंद्राकर, बृजमोहन सिंह, नीता लोधी, लक्ष्मीपति राजू,अरुण सिसोदिया, लालचंद वर्मा, महेश जयसवाल, डी.कामराजू सहित 47 ने लिया आवेदन…

IMG-20251005-WA1261.jpg

भिलाई नगर 05 अक्टूबर 2025:-  भिलाई शहर जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार (5 अक्टूबर) को  एक निजी होटल में भिलाई जिला अध्यक्ष के अंतर्गत आने वाले सभी 7 ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष के लिए आवेदन लेने का ऐलान किया, 47 कांग्रेसियों ने भिलाई जिला अध्यक्ष बनने के लिए फॉर्म लिया।

इस दौरान सीनियर नेता भी कतार में नजर आए। जिला अध्यक्ष के लिए फॉर्म लेने वालों में वर्तमान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बृजमोहन सिंह, नीता लोधी, लालचंद वर्मा, लक्ष्मीपति राजू, डी कामराजू, अरुण सिसोदिया, गौरव श्रीवास्तव, साकेत चंद्राकर, कलाम खान, दुर्गा साहू, अली हुसैन सिद्दीकी, महेश कुमार जायसवाल, राजेश कुमार,मैरिक सिंह, आर. बी. के. राव, नरेश कुमार सागरवंशी, मुरलीधर दिवाकर, चुंमन देशमुख , बलदेव सिंह, बेनू राम साहू , नोहर सिंह गजेंद्र, हीरालाल ,बृजेश शर्मा , आयूब खान, प्रमुख रूप से शामिल है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों से उत्तर प्रदेश के विधायक अजय कुमार लल्लू ने आवेदन फॉर्म लेने के बाद उन्हें वन टू वन बात करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पर्यवेक्षक अजय लल्लू के कमरे के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए।

भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि पर्यवेक्षक से मिलने के बाद पदाधिकारियों को बाहर निकलने के लिए भी जगह नहीं मिल रही थी। काफी जद्दोजहद के बाद वे बाहर निकल पा रहे थे। शाम तक वन टू वन का सिलसिला चलता रहा।

कांग्रेस की बैठक में  विधायक विक्रम मंडावी अनिला भेड़िया, यू डी  मिंज, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई के वर्तमान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर , पूर्व महापौर नीता लोधी, बृजमोहन सिंह, रिसाली महापौर शशि सिंन्हा,धर्मेंद्र यादव उपस्थित थे।


scroll to top