कॉन्टेक्ट- कनेक्ट टू एक्ट का 15 वां रक्तदान शिविर संपन्न, 105 यूनिट रक्तदान….

IMG-20251005-WA1397.jpg

कॉन्टेक्ट- कनेक्ट टू एक्ट का 15 वां रक्तदान शिविर संपन्न, 105 यूनिट रक्तदान

भिलाई नगर 05 अक्टूबर 2025:- कॉन्टेक्ट, भिलाई का 15 वां रक्तदान शिविर रविवार, 5 अक्टूबर, 2025 को इस्पात नगरी भिलाई के स्टील क्लब में संपन्न हुआ। जिसमें पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 105 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।


भिलाई इस्पात संयंत्र बिरादरी के सदस्यों द्वारा संचालित “काॅन्टेक्ट – कनेक्ट टू एक्ट” संस्था इस शिविर का हर वर्ष आयोजन करता हैं। यह आयोजन हर वर्ष गांधी जयंती के बाद आने वाले रविवार को किया जाता हैं।


आज आयोजित इस शिविर के दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीति पंसारी द्वारा दंत परीक्षण का भी लोगों ने लाभ उठाया । बच्चों के लिए विभिन्न वर्गों में ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई और पुरस्कार वितरण किए गए। इस रक्तदान शिविर में हीमोग्लोबिन और रक्तचाप जांच के अलावा डाइट संबंधी सलाह की भी सुविधा रखी गई थी ।


हमेशा की तरह इस बार के शिविर में भी रेड क्रॉस ब्लड बैंक रक्त संकलन में सहयोगी रहा।
शिविर के आयोजन में स्टील क्लब, सिमर और अन्य संस्थानों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
काॅन्टेक्ट संस्था के अध्यक्ष संदीप झा ने आयोजन में भागीदारी निभाने वाले सभी सहयोगियों, रेड क्राॅस ब्लड बैंक और शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, स्टील क्लब प्रबंधन, सिमर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


scroll to top