रायपुर मंडल में किलाबंदी (Fortress check) टिकट चेकिंग अभियान.... - Steel City Online News Portal

रायपुर मंडल में किलाबंदी (Fortress check) टिकट चेकिंग अभियान….

IMG-20251007-WA1701.jpg

रायपुर मंडल में किलाबंदी (Fortress check) टिकट चेकिंग अभियान

रायपुर 7 अक्टूबर 2025 :- इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) शेष मणि पांडे एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अविनाश कुमार आनंद के साथ में 05 वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय के 45 स्टाफ शामिल हुए साथ ही 09 रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। रायपुर मंडल में किलाबंदी (Fortress check) टिकट चेकिंग अभियान पक्ष

सुबह 6.00 बजे से 20:00 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस अभियान में कुल 263 मामलों से 95630/- रुपये बतौर जुर्माना राजस्व प्राप्त हुआ
इसमें बिना टिकट के 202 मामलों से 80815 रुपए एवं अनियमित टिकट के 34 मामलों से 11715 /-रुपए अनबुक्ड लगेज के 21मामलों से 2200/- रुपए धूम्रपान के तीन मामलों से ₹600, कचरा फैलाने वाले तीन मामलों से ₹300 राजस्व प्राप्त हुआ। रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

……………………………….


scroll to top