सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी आज मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस….मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को मंत्रालय में आयोजित होगी कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस… सोमवार 13 अक्टूबर को होगी SP कॉन्फ्रेंस, पहली बार डीएफओ जुटेंगे

IMG-20251003-WA0784-1.jpg

सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर केंद्रित होगी मुख्यमंत्री की कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस….

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को मंत्रालय में आयोजित होगी कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस

रायपुर 11 अक्टूबर 2025 :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता पर समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस और प्रशासन में कसावट लाने के लिए दो दिवसीय कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस होने जा रही है। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और डीएफओ 12 व 13 -14अक्टूबर को नवा रायपुर में जुटेंगे। मुख्य सचिव विकासशील के पदभार संभालने के बाद यह पहली बैठक होगी। राज्य शासन की ओर से कलेक्टर्स  एसपी को एजेंडे के साथ चिट्ठी जारी कर दी गई है। कलेक्टर-एसपी , कलेक्टर-डीएफआ कांफ्रेंस के लिए जिलों से कई तरह की जानकारी मांगी गई है। कलेक्टर्स कांफ्रेंस में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त भी शामिल होंगे। इसी तरह 13 अक्टूबर को एसपी कांफ्रेंस में कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और विकास कार्यों पर चर्चा होगी। पहली बार कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस होगी, जिसमें वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जबकि 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के साथ ही राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर भी चर्चा की जाएगी।

कलेक्टर्स कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री धान खरीदी की तैयारी, किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन, पीएम सूर्य-घर योजना, कुपोषण में कमी लाने की रणनीति, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की जानकारी लेंगे। साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान, धरती  आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना, मिशन अमृत 2.0 के क्रियान्वयन, पीएम आवास, स्वच्छ भारत अभियान शहरी और ग्रामीण की जानकारी भी लेंगे। लोक सेवा गारंटी, मोबाइल टावर की स्थिति, शासकीय खरीदी में पारदर्शिता और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आयुष्मान योजना, टीबी, मलेरिया, रोकथाम की व्यवस्था का ब्योरा भी लेंगे।

डीएफओ बताएंगे मानव-वन्यजीव द्वंद कैसे रोकेंः

दिन ही कलेक्टर-डीएफओ कांफ्रेंस में वन विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसमें वन आधारित आजीविका में तेंदूपत्ता संग्रहण, लघु वनोपजों को बढ़ावा देने के साथ ही हर्बल पौधों, ईको-टूरिज्म से आय के साथ ही वन्य जीवों एवं मानव वन्यप्राणी द्वंद की रोकथाम की जानकारी लेंगे। वन भूमि व्यपवर्तन प्रकरणों के त्वरित निराकरण, प्रत्येक जिले में लैंड बैंक की स्थापना और लंबित प्रकरणों की जानकारी भी देनी होगी।


scroll to top