धनतेरस पर ट्विन सिटी के बाजारों में हुई धन वर्षा..... ज्वेलरी शॉप, आटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक शो रूम में बिखरी रौनक.... नए कपड़े, जूते , फर्नीचर और इलेक्ट्रिकल आइटम की हुई जमकर खरीदी - Steel City Online News Portal

धनतेरस पर ट्विन सिटी के बाजारों में हुई धन वर्षा….. ज्वेलरी शॉप, आटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक शो रूम में बिखरी रौनक…. नए कपड़े, जूते , फर्नीचर और इलेक्ट्रिकल आइटम की हुई जमकर खरीदी

IMG-20251018-WA13211.jpg

धनतेरस पर ट्विन सिटी के बाजारों में हुई धन वर्षा
00 ज्वेलरी शॉप, आटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक शो रूम में बिखरी रौनक
00 नए कपड़े, जूते , फर्नीचर और इलेक्ट्रिकल आइटम की हुई जमकर खरीदी


भिलाई नगर 19 अक्टूबर 2025:- दीपावली से पहले धनतेरस पर आज ट्विनसिटी के बाजारों में जमकर धन की वर्षा हुई। बाजार में ऐसा लगा मानों धन वर्षा हो रही है। झाडू से लेकर सोना चांदी व अन्य आभूषण खरीदने महिलाओं के चेहरे पर गजब की चमक थी। आटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर शो रूम में रौनक देखते बनी। नए कपड़े, जूते और घर सजावट के रंग बिरंगी इलेक्ट्रिकल आइटम की भी जमकर खरीदी हुई। दोपहर होते-होते बाजारों में भीड़ बढऩे के साथ ही लोगों को ट्रैफिक की दिक्कत का सामना करना पड़ा।


आज से पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का आगाज हो गया। पहले दिन आज धनतेरस होने से बाजारों में शुभ खरीदी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने झाड़ू से लेकर बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी किया। इसके अलावा आटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकानों अच्छा खासा कारोबार हुआ। व्यापारियों की मानें तो पिछले साल की तुलना में जबरदस्त कारोबार हुआ।धनतरेस पर इस साल सराफा बाजार में ग्राहकों को काफी कुछ नया मिला। सराफा एसोसिएशन के एक पदाधिकारी के मुताबिक सबसे अधिक ग्राहकों ने चांदी का सिक्का और सोने के एक से 10 ग्राम तक के बिस्किट खरीदे।

जिसे धनतरेस के उपलक्ष्य में विशेष रूप से तैयार किया गया था। अनेक लोग गणेश लक्ष्मी प्रतिमा के साथ ही लाइट वेट ज्वेलरी, अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, चांदी के पायल खरीदते नजर आए। ट्विन सिटी और इसके आसपास भिलाई-3, चरोदा, कुम्हारी आदि के सराफा के लगभग ढाई सौ से अधिक दुकानों में 60 से 70 करोड़ के करोबार होने का अनुमान है।

शो-रूम में वाहनों की पूजा का चला दौर
शहर के विभिन्न आटोमोबाइल्स शो रूम में बाइक, कार या अन्य वाहन खरीदने सुबह से खरीदार पहुंच गए थे। बता दें कि वाहनों के लिए दो से तीन महीने पहले कईं ग्राहकों ने बुकिंग कराई थी। इसकी डिलीवरी आज धनतेरस पर ली गई। बड़े वाहनों के लिए कुछ लोगों ने रविवार को डिलीवरी लेने सहमति दी। क्योंकि अधिकांश लोगों ने शनिवार होने के कारण लोहे से संबंधित चीजों को खरीदने परहेज किया। वहीं वाहनों की पूजा के लिए कईं शो रूम में ग्राहकों को टोकन देना पड़ा। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक आइटम और फर्नीचर आदि की एडवांस बुकिंग करा चुके लोगों ने आज धनतेरस पर अपने सामान की डिलीवरी ली।


scroll to top