भिलाई नगर 22 अक्टूबर 2025 :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थाई तौर पर भिलाई नगर थाने में तैनात उप निरीक्षक नीता राजपूत को महिला थाने का प्रभारी बनाये जाने का आदेश जारी किया है वही अब तक महिला थाने का कार्यकाल संभाल रही निरीक्षक श्रद्धा पाठक को हटाकर रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा है।



