कश्मीर विलय दिवस पर देशभक्ति और एकता का संदेश श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन.... - Steel City Online News Portal

कश्मीर विलय दिवस पर देशभक्ति और एकता का संदेश श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन….

1-3.jpg

कश्मीर विलय दिवस पर देशभक्ति और एकता का संदेश श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई नगर 29 अक्टूबर 2025:- श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई में ‘कश्मीर विलय दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ एन पी दीक्षित, पूर्व कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं सदस्य जम्मू कश्मीर अध्ययन केन्द्र एवं विशिष्ट अतिथि देश दीपक सिंह रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के अकादमिक डीन डॉ जे. दुर्गा प्रसाद राव के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कश्मीर विलय दिवस देश की अखंडता और एकता के प्रतीक दिवस के रूप में हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना झा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को देश की एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर का भारत में विलय केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि देश दीपक सिंह  भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कश्मीर विलय दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि राष्ट्र की अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति की भावना को कर्म में उतारने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता डॉ एन पी दीक्षित ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कश्मीर के भारत में विलय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, तत्कालीन परिस्थितियों तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र की संप्रभुता और एकता की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ शिल्पा कुलकर्णी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कांक्षीलता (वनस्पति विज्ञान विभाग) का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ।


scroll to top