यज्ञदत्त शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संस्था मर्यादित के उपाध्यक्ष बने…

IMG_20251029_171909.jpg

यज्ञदत्त शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संस्था मर्यादित के उपाध्यक्ष बने…

रायपुर 29 अक्टूबर 2025:-   छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) तथा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-सा के उपनियम (3) के खण्ड (ग) के प्रावधानों के अन्तर्गत गठित छानबीन समिति की बैठक दिनांक 29/10/2025 में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए दो सदस्यीय अशासकीय व्यक्तियों  रूप साथ सलाम एवं  यज्ञदत्त शमां की कमेटी गठित करते हुए  रूप साय सलाम को अध्यक्ष एवं  यज्ञदत्त शर्मा को उपाध्यक्ष नामांकित किए जाने की अनुशंसा की गयी है।

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी नियम 1962 के नियम 43-ख के तहत् गठित छानबीन समिति की अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) के तहत् अन्य आगामी आदेश तक के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर के बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु अशासकीय व्यक्तियों की कमेटी के सदस्यों में से श्री रूप साय सलाम को अध्यक्ष एवं श्री यज्ञदत्त शर्मा को उपाध्यक्ष के रूप में नामांकित किया जाता है।

इस आशय का आदेश 29 अक्टूबर 2025 को कुलदीप शर्मा पंजीयक सहकारी संस्था छत्तीसगढ़ के हस्ताक्षर  द्वारा जारी किया गया।


scroll to top