श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक शशांक का चयन राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए हुआ…

2.jpg

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक शशांक का चयन राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए हुआ

भिलाई नगर 31 अक्टूबर 2025:- श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक शशांक का चयन राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए हुआ है जो 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया है शशांक छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की के प्रतिभागी के रूप में करेंगे

इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में पर्वतारोहण ट्रैकिंग रिवर क्रॉसिंग जैसे विविध साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर से चयनित एनएसएस के स्वयं सेवक भाग लेंगे संस्थान की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने शशांक के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह उपलब्धि न केवल संस्था के लिए गर्व का विषय है बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा सूत्र भी है उन्होंने शशांक को उज्जवल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है।

एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिल्पा कुलकर्णी ने कहा कि शशांक का चयन अन्य स्वयंसेवक को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा। महाविद्यालय के डीन अकादमिक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने भी शशांक को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।


scroll to top