श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन.... - Steel City Online News Portal

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन….

IMG-20251031-WA1452.jpg

वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

भिलाई नगर 03 नवंबर 2025:- श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए भारत की अखण्डता एवं एकता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ ली, एम.कॉम. के विद्यार्थी  रमन तिवारी, बी.कॉम अंतिम के सौरभ धुर्वे, वेदान्त सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी, कार्य आदि पर ओजस्वी भाषण दिया।


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना झा ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी इस देश के भविष्य हैं आप के कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन सिर्फ सकारात्मक सोच एवं सकारात्मक प्रयासों से हो सकेगा।
अकादमिक डीन डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव जी ने अपने उदबोधन में कहा कि आपको तोड़-फोड़ा हिंसा के मार्ग से दूरी बनाकर संयमित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।


विभागाध्यक्ष डॉ अनीता पाण्डेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष क्यों कहा जाता है पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की इस अवसर पर विभाग के. प्राध्यापकगण डॉ. सुबोध द्विवेदी, डॉ. के. के. श्रीवास्तव डॉ. एस. के श्रीवास्तव श्रीमती एस.पी.पदमश्री सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे न सिर्फ वाणिज्य के बल्कि प्रबंधन विभाग एवं कला संकाय के विद्यार्थी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम अंत में विद्यार्थियों ने देश की अखण्डता एवं एकता बनाये रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम का संचालन पूजा झा ने किया।


scroll to top