भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला की नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक हुई

भिलाई नगर 04 नवंबर 2025:- आज भाजपा कार्यालय भिलाई में भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुई।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन कर की गयी।तत्पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन को उन पर भरोसे दिखाने के लिए धन्यवाद दिया।इसके उपरांत जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के द्वारा सभी पदाधिकारियों से अपना पूर्ण परिचय देने के लिए कहा गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उनका अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता है।पार्टी एवं संगठन आपसे अपेक्षा करता है कि आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अपने बूथ,वार्ड एवं अपने मंडल में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मजबूती से कार्य करेंगे।

पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमो को पूर्ण ऊर्जा एवं एकजूटता के साथ जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक करेंगे,केंद्र एवं राज्य सरकार की हर जनहित कार्य या उनकी योजनाओं को जरूरतमंदों तथा नीचे तबके तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।आज के इस बैठक में मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन महामंत्री मनीष अग्रवाल,सुषमा जेठानी जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह,नटवर ताम्रकार,चन्ना केशवलु,गोपाल कृष्ण वर्मा,चंद्रकांता मांडले, पूनम शुक्ला, जिलामंत्री विनोद सिंह,मनोज तिवारी,कुबेर शर्मा,पारस जंघेल,रश्मि सिंह,भारती साहू, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह कुशवाहा सहप्रभारी तिलक राज यादव,कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार सहमंत्री राजेन्द्र सिंह,मदन सेन प्रवक्ता प्रेमलाल साहू,विजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा सहप्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप सहप्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी,रिंकू साहू,दीप पटेल आई टी सेल संयोजक विजय चौहान सहसंयोजक सुभाष शर्मा,ज़ाकिर हुसैन उपस्थित थे।



