भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पेंशन भोगियों के जीवन प्रमाण पत्र हेतु डिजिटल शिविर.... - Steel City Online News Portal

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पेंशन भोगियों के जीवन प्रमाण पत्र हेतु डिजिटल शिविर….

IMG-20251107-WA1110.jpg

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पेंशन भोगियों के जीवन प्रमाण पत्र हेतु डिजिटल शिविर….

भिलाई नगर  07 नवंबर 2025:- भारतीय स्टेट बैंक भिलाई सेक्टर 1 मुख्य शाखा द्वारा पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण पत्र हेतु डिजिटल शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में,  मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ सलाहकार ,भारत सरकार जीवन प्रमाण पत्र शिविरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और फेस ऑथेंटिकेशन तथा डोरस्टेप सेवाओं के माध्यम से डीएलसी सुविधा का लाभ उठा रहे पेंशनभोगियों के साथ बातचीत करने के लिए डीएलसी शिविर , भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा ,भिलाई  में 7 नवंबर, 2025 को दौरा किया।

इस मौके पर  तिवारी ने पेंशनरो से वार्तालाप किया,उन्हे सरकार के डिजिटल अभियानो के बारे में बताया।इस अवसर पर बैंक ने पेंशनरो का श्रीफल एवं शाल देकर सम्मान किया एवं स्पर्श मल्टीसपेशलिटी हास्पिटल के साथ संयुक्त रुप से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई श्री रुपक कुमार मंडल द्वारा इस डिजीटल अभियान की विस्तृत जानकारी,सायबर क्राइम जागरूकता की जानकारी दी गई।मुख्य प्रबंधक विशेष काश्यप द्वारा पेशनरो को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।समारोह में बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।


scroll to top