शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरी 9 मजदूर घायल… तीन मजदूर को आई गंभीर चोटें इलाज जारी…

IMG-20251109-WA0640.jpg

शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरी 9 मजदूर घायल… तीन मजदूर को आई गंभीर चोटें इलाज जारी…

भिलाई नगर 9 नवंबर 2025 :- शंकराचार्य अस्पताल परिसर जुनवानी में अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सामने बन रही बिल्डिंग की ढलाई के दौरान पूरा सेंटरिंग अचानक गिर गया। हादसे के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

इसमें 9 लोग घायल हुए, जिनमें से 03 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज शंकराचार्य अस्पताल में किया जा रहा है। दो मजदूरों के पैर टूट गए हैं तथा एक के सिर में गंभीर चोटें आई है उनका उपचार जारी है बाकी 6 मजदूरों को समान चोटे आई हैइस दुर्घटना में संतोष यादव,गोलू,प्रदीप साहू ,शुभम,जगत व मिथुन मजदूर सहित 09 घायल हुए है 3 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा बिल्डिंग के दूसरी मंजिल की ढलाई के समय रविवार दोपहर 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर दूसरे राज्यों से आए थे। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन या ठेकेदार पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल जवाब देने से इनकार कर दिया है।

सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि जुनवानी में अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की पुरानी बिल्डिंग के सामने नई बिल्डिंग का निर्माण काम चल रहा था। आज दोपहर मजदूर छज्जे की ढलाई कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग अचानक गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर घायल हो गए।

इस हादसे में 9 मजदूर घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार,6 मजदूरों को  को सामान्य चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच जारी है।


scroll to top