85 लख रुपए गबन का मामला 03 और आरोपी गिरफ्तार… इस प्रकरण में अब तक 09 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

IMG-20251111-WA1371.jpg

85 लाख रूपये का गबन का मामला थाना पुलगांव में दर्ज प्रकरण में 03 और आरोपी गिरफ्तार

विगत दिनों 06 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

अब तक 9 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

240 ग्राहकों के लोन की राशि 85 लाख रुपए का संग्रह कर्मचारियों व्दारा किया गया था गबन

दुर्ग 12 नवंबर 2025:- आवेदक मोहित देशमुख क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा दुर्ग व्दारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हिरन बाई साहू, ग्राम चन्द्रखुरी सहित अन्य 239 ग्राहकों से ईसाफ बैंक के लोन के रूप में सम्पूर्ण धनराशि लगभग 85 लाख रुपए ली गई थी, पर वो रकम ईसाफ बैंक में जमा नहीं की गई। ऋण लेने वाले ग्राहकों से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि वे रकम जमा कर चुके हैं।

बैंक के रकम को संग्रह कर्मचारियों ने स्वयं के निजी उपयोग में कर लिया है।आरोपियों व्दारा कुल 8498940/- रूपये खर्च कर गबन कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अप.क्र. 546/2025, थारा 420, 409, 120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।

मामले में 06 आरोपियों को विगत दिवस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । आज मामले के 03 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अब तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सतीश कुमार सिन्हा 24 साल पता ग्राम रेंगाकठेरा जिला राजनांदगांव
  2. टिकेश कुमार यादव 24 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
  3. अमित कुमार ध्रुव  26 साल लोरमी जिला मुंगेली

scroll to top