बालोद पुलिस ने जुआ खेलते 13 जुआड़ियान को किया गिरफ्तार।
थाना बालोद क्षेत्र में जुआ में दांव लगाते जुआड़ियान के फड़ से 3,33,720 रू. को किया गया जप्त।

बालोद 15 नवंबर 2025:- पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने आदेश दिया गया है जिसके परिपालन में-
14/11/2025 को थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परेंगुड़ा गुलाब ढ़ाबा के पीछे बगीचा खेत में आम जगह में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बालोद के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुआरियों के कब्जे से 3,33,720 रू नगदी रकम, ताश के 52 पत्ते, दो चार्जिंग बल्ब, एक नग लाल रंग की दरी को जप्त किया गया है, जुआड़ियान का कृत्य धारा 3(2) सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से थाना बालोद में अपराथ क्रमांक 489/2025 का अपराध पंजीबद्ध कर 13 आरोपीगण को गिरफतार किया गया।

आरोपी गणों का नामः-
- मुकेश जैन पिता स्व. मानक चन्द जैन 49 वर्ष पता- दुधली मालीघोरी
- दीपक धनंजय पिता बाबूलाल धनंजय 27 वर्ष पता कुन्दरूपारा बालोद
- समीर खान पिता समद खान 34 वर्ष पता जवाहरपारा बालोद
- रोशन जैन पिता स्व. नेमीचंद जैन 33 वर्ष पता मरारपारा बालोद
- अंकित सोमानी पिता राधेश्याम सोमानी 38 वर्ष पता बुढ़ापारा बालोद
- रंजीत कविराज पिता माधव कविराज 44 वर्ष पता झलमला बालोद
- तनिश जैन पिता अजय जैन 23 वर्ष पता वार्ड क0 10 हाई स्कूल रोड बालोद
- दिनेश टण्डन पिता वाउलाल टण्डन 39 वर्ष पता झलमला बालोद
- सुप्रीत शर्मा पिता जुगल किशोर 33 वर्ष पता गंजपारा बालोद
- फरीद कत्याल पिता हरचरण सिह 33 वर्ष पता आमापारा बालोद
- योगेश जैन पिता प्रकाश जैन 35 वर्ष पता- मरारपारा बालोद
- प्रवीण महेश्वरी पिता प्रकाश महेश्वरी 34 वर्ष पता जवाहरपारा बालोद
- गुलाम सरवर तिगाला पिता मोहम्मद जब्बार तिगाला 40 वर्ष पत्ता दुधली बालोद
संपूर्ण कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, प्र.आर. 1603 दुर्योधन यादव, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 1948 बनवाली साहू, आरक्षक 457 भुपेश साहू, आरक्षक 100 उमाशंकर सिन्हा, आरक्षक 68 भुवन ध्रुव, आरक्षक 147 जितेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

