मतदान और प्रतिभा का संगमरू श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी ने हुनर फेस्ट चुनावों से रचा नया इतिहास..... - Steel City Online News Portal

मतदान और प्रतिभा का संगमरू श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी ने हुनर फेस्ट चुनावों से रचा नया इतिहास…..

1.jpg

मतदान और प्रतिभा का संगमरू श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने हुनर फेस्ट चुनावों से रचा नया इतिहास

भिलाई नगर 16 नवंबर 2025:- “सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (टम्म्च)” कार्यक्रम के अंतर्गत, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई में बहुप्रतीक्षित हुनर फेस्ट 2025 हेतु विभिन्न विभागों के अध्यक्षों तथा ओवरऑल (पुरुष एवं महिला) अध्यक्षों के चयन के लिए एक अनोखी लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मतदान की जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदार नागरिकता के भाव को विकसित करना था। लगातार तीसरे वर्ष महाविद्यालय ने इस विशेष परंपरा को कायम रखते हुए विद्यार्थियों को स्वयं नामांकन दाखिल करने, प्रचार करने, नाम वापस लेने तथा मतदान करने का अवसर प्रदान किया जिससे उनमें लोकतंत्र और नेतृत्व के वास्तविक मूल्य समाहित हुए। इस वर्ष लगभग 800 से अधिक छात्रों ने मतदान में भाग लिया, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही कृ यह भागीदारी समावेशिता और सक्रिय सहभागिता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। उम्मीदवारों को प्रचार हेतु स्टैंडीज़ और पोस्टर स्पेस उपलब्ध कराए गए तथा एक विशेष सत्र में सभी अध्यक्षीय उम्मीदवारों ने अपने विजन, योजना और प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व छात्र श्री सौरभ जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ, उत्साहपूर्ण और विवादमुक्त चुनाव प्रक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया दिया।

यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया अब क्षेत्र में सहभागितापूर्ण शिक्षा का आदर्श बन चुकी है, जो यह सिखाती है कि नेतृत्व सेवा और दृ ष्टिकोण से अर्जित किया जाता है। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय लगातार वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुकरण करते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय, जिम्मेदार और जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित कर रहा है कृ यह एक अनोखा शैक्षिक मॉडल है जो सच्ची नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है। कई विभागों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए, वहीं प्रबंधन, वाणिज्य और विज्ञान विभागों में तथा ओवरऑल अध्यक्ष (पुरुष एवं महिला) पदों के लिए उत्साहपूर्ण चुनाव हुए। शांतिपूर्ण और जोशीले मतदान दिवस के पश्चात परिणाम घोषित किए गए,।

जिसमें ओवरऑल अध्यक्ष (पुरुष) दृ प्रांजल मटुरकर  ओवरऑल अध्यक्ष (महिला)  दीप्ति देवांगन  चुनी गई। प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने इस अवसर पर समस्त टीम और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कृ हुनर फेस्ट केवल सृजनात्मकता और प्रतियोगिता का उत्सव नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। विद्यार्थियों का अनुशासन और उत्साह वास्तव में प्रशंसनीय है। “फेस्ट संयोजक डॉ. संदीप जसवंत ने कहा कि हुनर फेस्ट विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का स्वर्णिम मंच प्रदान करता है तथा चुनाव प्रक्रिया टीमवर्क और सहयोगात्मक अधिगम को प्रोत्साहित करती है। शैक्षणिक डीन डॉ. जे. डी. प्रसाद राव ने कहा कृ’ऐसी पहलें शिक्षा और अनुभवात्मक अधिगम के बीच की दूरी को समाप्त करती हैं। विद्यार्थी इन लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेकर केवल नेतृत्व नहीं सीखते, बल्कि शिक्षा के वास्तविक मूल्यों को आत्मसात करते हैं।” एसवीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम प्रभारी श्री देवराज सिंह ने कहा ‘यह छात्र नेतृत्व वाला चुनाव एसवीप कार्यक्रम की भावना को दर्शाता है विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता और निर्वाचन सहभागिता को बढ़ावा देना। यह देखकर हर्ष होता है कि युवा मतदाता अपने मत की शक्ति और जागरूक भागीदारी के महत्व को समझ रहे हैं।” श्री अनिल मेनन और ठाकुर रंजीत सिंह ने बताया कि प्रबंधन विभाग ने वर्ष 2004 में हुनर फेस्ट की शुरुआत की थी, जो आज एक प्रसिद्ध अंतर-महाविद्यालयीन उत्सव बन चुका है, जो सृजनात्मकता, एकता और प्रगति का प्रतीक है। नव निर्वाचित छात्र नेता हुनर फेस्ट 2025 को प्रतिभा, एकता और प्रगतिशील सोच का जीवंत उत्सव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो छात्र सहभागिता की लोकतांत्रिक शक्ति को प्रतिबिंबित करता है। उत्साह और नवाचार की इस भावना के साथ पूरा परिसर अब हुनर फेस्ट 2025 की प्रतीक्षा कर रहा है, जो इस वर्ष पहले से अधिक ऊर्जा, सृजनात्मकता और युवा जोश के साथ मनाया जाएगा।


scroll to top