उपमुख्यमंत्री  अरुण साव a ने 44.83 लाख की लागत से बने पुलिस चौकी साकेत भवन का किया लोकार्पण - Steel City Online News Portal

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव a ने 44.83 लाख की लागत से बने पुलिस चौकी साकेत भवन का किया लोकार्पण

IMG-20251119-WA2141.jpg

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने 44.83 लाख की लागत से बने पुलिस चौकी साकेत भवन का किया लोकार्पण

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए नव-निर्मित भवन पुलिस चौकी साकेत का किया गया लोकार्पण

मुंगेली 20 नवंबर 2025:- ज़िले में नागरिक सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस (गृह) विभाग द्वारा निर्मित पुलिस चौकी साकेत (निर्माण कार्य साकेत, ज़िला-मुंगेली) के नवनिर्मित भवन का भव्य "लोकार्पण" समारोह  को आगर खेल परिसर, मुंगेली में संपन्न हुआ।

इस नव-निर्मित भवन की लागत 44.83 लाख रुपये है। यह पुलिस चौकी भवन साकेत और आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच को तेज़ करेगा और अपराध नियंत्रण में सहायक होगा। उपमुख्यमंत्री  अरुण साव  ने लोकार्पण के पश्चात् अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे पुलिस बल अधिक प्रभावी ढंग से जन-सेवा कर सके।

इस अवसर पर ज़िला कलेक्टर  कुंदन कुमार (आई.ए.एस.) व पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (आई.पी.एस.) उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक  पटेल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और यह सुनिश्चित किया कि यह नवीन चौकी भवन क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी पुलिस सेवा प्रदान करने में पूरी तरह से उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ज़िले के गणमान्य नागरिक और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


scroll to top