हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव 2025- 26 में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी का वर्चस्व….

IMG-20251123-WA0323.jpg

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव 2025- 26 में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय का वर्चस्व।

भिलाई नगर 23 नवंबर 2025:- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा विभिन्न महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव 2025-26 में 12 विधाओं का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी अपनी सहभागिता दर्ज की ज्ञात हो की यह प्रतियोगिताएं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित की जाती है, जिसमें विद्यार्थी अपने हुनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं द्यइन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दोनों स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है और सफल होने पर राष्ट्रीय स्तर तथा उसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने 12 विधाओं में से 9 में भाग लिया और आठ विधाओं में सफलता हासिल की जिसमें से पांच में प्रथम स्थान एक विधा में द्वितीय और दो विधा में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिसमें क्विज प्रतियोगिता में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के शालिनी साहू बी.एड. प्रथम सेमेस्टर सागर वर्मा बी. एड. थर्ड सेमेस्टर, मोहम्मद अयान बी. ए. प्रथम सेमेस्टर वाद विवाद में सुकन्या शुक्ला बी.बी.ए थर्ड सेमेस्टर दूसरा स्थान इसके प्रतियोगिता में हर्ष रामानी बी.ए प्रथम सेमेस्टर भूमिका पांडे बी.एस.सी तृतीय सेमेस्टर सुनिधि यादव बी.एस.सी अंतिम वर्ष, प्रीथा बी.एस.सी अंतिम वर्ष, खुशी गुप्ता बीकॉम अंतिम वर्ष आंचल गुप्ता बीकॉम द्वितीय वर्ष में प्रथम स्थान ऑन द स्पॉट पेंटिंग कॉलेज और कार्टूनिंग में अभिषेक शर्मा एम ए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर क्ले मॉडलिंग में ऐश्वर्या बी.कॉम. ने तृतीय स्थान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अभिषेक शर्मा एम.ए. अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए, विद्यार्थियों को अपने जीवन पथ पर सदैव अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया वहीं एकेडमिक डीन डॉ. जे दुर्गा प्रसाद राव ने विद्यार्थियों को शुभ आशीष देते हुए सतत प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर श्री गंगाजली शिक्षा समिति के चेयरमैन  आई. पी. मिश्रा तथा श्री गंगाजली शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. जया मिश्रा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


scroll to top