ऑपरेशन विश्वास दुर्ग पुलिस को मिली सफलता... महिला सहित 02 आरोपी 12 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार... - Steel City Online News Portal

ऑपरेशन विश्वास दुर्ग पुलिस को मिली सफलता… महिला सहित 02 आरोपी 12 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार…

IMG-20251124-WA1406.jpg

ऑपरेशन विश्वास अभियान में मिली सफलता

नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार

दो किलो से अधिक गांजा कीमती ₹ 2 लाख जप्त

दुर्ग 24 नवंबर 2025:-  मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला स्वागत मैरिज हॉल नदी रोड सिरसा के सामने अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा रख कर बिक्री कर रही है ।

उक्त सूचना पर तत्काल टीमगठित कर स्वागत मैरिज हॉल नदी रोड सिरसा के सामने पहुंचे, जहां एक महिला संदेही को घेरी बंदी कर पकडा गया, विधिवत तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक झिल्ली में रखा मादक पदार्थ गांजा सहित वजनी 2.003 कि.ग्राम किमती 2 लाख रूपये, बिकी की नगद रकम 1450 रूपये आरोपियां का मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी का माडल OPPP F27 Pro 5g कीमती 3 हज़ार रूपये को जप्त किया गया। आरोपियां शेख ईदबी उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम सिरसाखुर्द थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) के अपराध क्रमांक 573/25 धारा 20 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खगेन्द्र पठारे आर. 1157 बंटी सिंह, म.आर. 355 अनिता भास्कर आर. 647 त्रिलोक नाथ भाटी की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपिया
शेख ईदबी उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम सिरसाखुर्द थाना पुलगांव, जेवरा सिरसा

  • आपरेशन विश्वास के तहत अण्डा पुलिस की कार्यवाही
  • अवैध मादक पदार्थ 10 किलो कीमती 10 लाख रू. का गांजा परिवहन करते पकड़ा गया उडिसा का तस्क
  • आरोपी को थाना अंडा के एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया

दिनांक 22.11.2025 को मुखबीर के सूचना मिला कि टांगरपाडा तोरा बरगढ़ उडिसा निवासी शखील बाग नामक व्यक्ति के द्वारा एक ट्राली बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर लोगों को बिक्री करने हेतु दल्लीराजहरा जाने वाली ट्रेन में रिसामा रेल्वे स्टेशन से उतरकर अण्डा गांव आने की तैयारी में है।

उच्च सूचना पर तत्काल थाना अंडा की पुलिस टीम यात्री प्रतिक्षालय रेल्वे स्टेशन चौक रिसामा पहुंच कर मुखबीर के बताये व्यक्ति को पकडे़। विधिवत तलाशी पर उनके कब्जे से पास रखे मेहरून कलर की ट्राली बैग के अंदर भरा रखा मादक पदार्थ गांजा तथा एक नग रीयल मी कंपनी का मोबाईल एवं नगदी रकम 1350 रूपये मिला आरोपी शखील बाग द्वारा एक मेहरूम रंग के ट्राली बैग के अंदर रखे दो पालिथन में भरे हरे कच्चे दानेदार मादक पदार्थ गांजा का तौलकर्ता से वजन कराने पर कुल 9 किलो 668 ग्राम कीमती लगभग 5,00,000 रूपये एवं एक पुरानी इस्तेमाली रियलमी कंपनी का मोबाइल कीमती लगभग 5000 रूपये एवं नगदी रकम 1350 रूपये कुल जुमला 506350 रूपये मिला जिसे वजह सबूत गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी शखील बाग उम्र 21 वर्ष पता थाना बरगढ़ जिला बरगढ़ उडिसा के विरुद्ध थाना अण्डा में अपराध क्रमांक 118/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया ।आरोपी को शखील बाग को दिनांक 22.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भानू प्रताप साब हमराह सउनि सुन्दर लाल नेताम आरक्षक सुभाष चंद, आरक्षक रूपेश कोमा, योगेश गायकवाड की विशेष भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी
शखील बाग उम्र 21 वर्ष पता थाना बरगढ़ जिला बरगढ़ उडिसा


scroll to top