श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी में लैंगिक संवेदनशीलता शपथ कार्यक्रम सम्पन्न….

IMG-20251128-WA1473.jpg

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी में लैंगिक संवेदनशीलता शपथ कार्यक्रम सम्पन्न….

भिलाई नगर 29 नवंबर 2025:- श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी में विगत दिवस
कैंपस कॉलिंग कार्यक्रम के अंतर्गत प्रिंसिपल डॉ. अर्चना झा द्वारा महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कैंपस एम्बेसडर्स ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए संपूर्ण शपथ प्रक्रिया को प्रभावी रूप से संचालित किया।

महाविद्यालय के स्टाफ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक औपचारिक और सार्थक बनाया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता, सम्मान और जागरूकता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था, जिससे परिसर में सुरक्षित, सकारात्मक और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ हो सके।


scroll to top