समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू को हिंदू रत्न सम्मान…. डॉ प्रवीण तोगड़िया ने भगवा साफा पहनाकर किया स्मृति चिन्ह भेंट…

IMG-20251130-WA0917.jpg

समाजसेवी इंद्रजीत सिंह को हिंदू रत्न सम्मान
00 डॉ तोगड़िया ने भगवा साफा पहनाकर किया स्मृति चिन्ह भेंट


भिलाई नगर 30 नवंबर 2025:- बैकुंठधाम मैदान, केम्प–2, भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित हिंदू रत्न सम्मान समारोह में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने सहर्ष उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में हिंदू कुल तिलक, मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने परंपरागत भगवा साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ को सम्मानित किया ।

समारोह में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अमित मंगल, प्रदेश मंत्री मुकेश सोनकर, विभागीय महामंत्री विजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्तों, धर्मरक्षकों और बजरंगियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।


scroll to top