अवैध शराब परिवहन करते 04 आरोपी गिरफ्तार... कब्जे से 28 पेटी शराब कीमत 1,34, 400 रूपए जब्त - Steel City Online News Portal

अवैध शराब परिवहन करते 04 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 28 पेटी शराब कीमत 1,34, 400 रूपए जब्त

IMG-20251130-WA0748.jpg

अवैध शराब परिवहन करते 4 आरोपी गिरफतार

आरोपियों के कब्जे से 28 पेटी शराब कीमती 1,34,400 रूपये जप्त

शराब परिवहन में उपयोग में लाया गया वाहन, मोबाइल, नगदी भी किया गया जप्त

कुल 4,74,500 रूपये की मशरूका किया गया जप्त

भिलाई नगर 01 दिसम्बर 2025:- आरोपियों के विरुद्ध की गई आबकारी एक्ट की कार्यवाही  29/11/2025 को थाना नंदिनी नगर में धमधा मार्ग से नंदिनी खुंदिनी होते हुये दीगर राज्य से पुराना टाटा सफारी गाड़ी में अवैध शराब परिवहन कर कुछ लोगों के आने की मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर तत्काल थाना नंदिनी नगर की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये रास्ते में रेड कार्यवाही कर आरोपीयान नरेश कुर्रे, लवकेश उर्फ बबलू , आर्यन कुमार लहरे एवं प्रभू बारले के कब्जे से 28 पेटी देसी शराब कीमती 1,34,400 रूपये, एक पुराना वाहन टाटा सफारी वाहन कीमती 03 लाख रूपये, 04 नग स्मार्ट फोन कीमती 25,000 रूपये, नगदी रकम 15,100 रूपये कुल जुमला कीमती 4,74,500 रूपये जप्त किया गया । आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर विधिवत कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार आरोपी
1- नरेश कुर्रे उम्र 38 साल साकिन ग्राम डूमर नंदिनी नगर

2- लवकेश उर्फ बबलू उम्र 30 वर्ष साकिन गिरहोला, नंदिनी नगर

3- आर्यन कुमार लहरे उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम डूमर, नंदिनी नगर

4- प्रभू बारले उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 अहिवारा थाना नंदिनी नगर


scroll to top