बीएसपी-सीएसआर द्वारा ग्राम भेंडसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
भिलाई नगर 04 दिसंबर 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम भेंडसर में 02 दिसम्बर 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में लोगों की सामान्य जांच के साथ ही शुगर, बीपी आदि की निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। शिविर में 06 पुरूष, 16 महिला एवं 03 बच्चों सहित कुल 25 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया।

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ, रोग पहचान, एवं निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। इस शिविर में बीएसपी की ओर से डॉ मुस्कान झा, फार्मासिस्ट विविध बर्छिहा, नर्सिंग स्टाफ मोहम्मद सिराज, पंजीयनकर्ता सुश्री पायल पवार सहित जिला चिकित्सालय की ओर से आरएचओ विकास चंद्रवंशी एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी सक्रिय योगदान दिया।








