रिटेंशन आवासों में रह रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नए नियमों और बढ़े हुए किराये के विरोध में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय से मुलाकात की…..
भिलाई नगर 05 दिसंबर 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र के रिटेंशन आवासों में रह रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रबंधन द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों और बढ़े हुए किराये के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन मनमाना किरायों बढ़ाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है, जबकि पूरी सेवा अवधि में कर्मचारियों ने संयंत्र के लिए अपना ने खून-पसीना बहाया है। कर्मचारियों कहा कि वर्तमान समय में वे पहले से ही आवास के लिए तय दर से 32 गुना अधिक किराया दे रहे हैं, फिर भी नए नियम और अतिरिक्त बोझ थोपे जा रहे हैं।




प्रतिनिधियों के अनुसार प्रबंधन में बैठे कुछ अधिकारी रिटायर कर्मचारियों को आवास से बेदखल करने की साजिश कर रहे हैं, और यह के कार्य मानवता व संवेदनशीलता विपरीत है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का यह भी कहना है कि आवास खाली करवाए जाने की स्थिति में इन्हें लेने वाले कर्मचारियों की संख्या उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह मकान अवैध कब्जे की चपेट में आ सकते हैं या खंडहर बन सकते हैं।





कर्मचारियों तर्क है कि जब तक आवास आवंटन प्रक्रिया में आते हैं, तब तक का सुरक्षित रिटेंशन अवधि बढ़ाकर उन्हें वहीं रहने दिया जाना चाहिए, जिससे न मकान खाली हों और न संयंत्र की संपत्ति क्षति की ओर बढ़े। कर्मचारियों ने कहा कि नए नियम लागू होने से रिटायरमेंट के बाद बढ़ते स्वास्थ्य खर्च और पेंशन पर निर्भर जीवन में आर्थिक दबाव और बढ़ जाएगा। इस मुद्दे को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों के बीच गहरा असंतोष फैल चुका है और लोग चिंतित व परेशान हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजनीतिक और जनप्रतिनिधि स्तर पर पहल होने है। पर प्रबंधन को इस निर्णय पर एस पुनर्विचार करने के लिए बाध्य किया जा सकेगा।




