चोरी के फरार आरोपी नंदनी नगर पुलिस के गिरफ्त मे

भिलाई नगर 05 दिसंबर 2025:- राजपूताना केबल एंड कंस्ट्रकशन प्राईवेट लिमिटेड कोरबा छ0ग0 का ग्राम हिंगनाडीह गोदाम मे एल्यूमिनियम के बिजली वायर, ट्रांसफार्मर , बिजली पोल एवं बिजली से संबंधित अन्य उपकरण को डंप कर सुरक्षिनत रखा गया है जिसे 06/10/2025 के रात करीबन 10:00 से 07/10/2025 के सुबह करीबन 08/00 बजे के एल्यूमिनियम के बिजली वायर का 02 अलग अलग कंडक्टर ड्रम बंडल से बिजली वायर को काटकर कोई अज्ञात चोर के द्वारा ACSR RABBIT कंडक्टर करीबन 2500 मीटर वजनी 535 कि0ग्रा0 तथा ACSR Zebra कंडक्टर करीबन 900 मीटर वजनी करीबन 1458 कि0ग्रा0 को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपियो की पता तलाश कर पूर्व मे आरोपीयान लिलेश कुमार दास 30 साल साकिन शारदा पारा, भैरव बस्ती, केम्प 2 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग . राजकुमार नगपुरे 41 साल साकिन शारदा पारा, केम्प 02 भैरव बस्ती, थाना छावनी जिला दुर्ग. विजय चंद्राकर 40 साल साकिन केम्प 02, श्याम नगर भिलाई, थाना छावनी . विनोद गुप्ता 53 साल साकिन नयापारा, वार्ड क्रमांक 01, दुर्ग जिला दुर्ग खिलेश्वरी माण्डले उम्र 40 साल साकिन ग्राम कंचादूर, चैाकी जेवरा सिरसा को गिरफ्तार कर नयायालय पेश किया गया है
तथा अन्य फरार आरोपीयो की पता तलाश दौरान आज 05/12/2025 को आरोपी बिल्लू उर्फ धनेश ठाकुर 21 साल साकिन कबीर कुटी के सामने मुरक्टटा स्कूल के पास केम्प 2 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग . फनेन्द्र कुमार साहू उर्फ कृष 19 साल साकिन मकान नंबर 257 वार्ड क्रमांक 22 जे0पी0 नगर श्रवण किराना स्टोर्स के पास केम्प 02 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग छ0ग0 को गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथनानुसार आरोपियो के कब्जे से मशरूका जप्त कर आरोपियो को विधिवत गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।



