नशा और हथियार के खिलाफ अलसुबह चली पुलिस की जांच….. दुर्ग पुलिस के तीन अनुविभाग में एक साथ चली कार्यवाही….. स्टोर पारा पुरैना में 78 पौवा शराब और मादक पदार्थ गांजा बरामद….

IMG-20251211-WA0771.jpg

नशा और हथियार के खिलाफ अलसुबह चली पुलिस की जांच
00 दुर्ग पुलिस के तीन अनुविभाग में एक साथ चली कार्यवाही
00 स्टोर पारा पुरैना में 78 पौवा शराब और मादक पदार्थ गांजा बराम


भिलाई नगर 11  दिसंबर 2025:- नशे के अवैध कारोबारियों और आतंक फैलाने के इरादे से हथियार रखने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाकर कार्यवाही किया है। यह अभियान सुबह 4 बजे से 8 बजे तक दुर्ग पुलिस के शहरी क्षेत्र वाले तीनों अनुविभाग दुर्ग, भिलाई नगर और छावनी में चलाया गया। इस दौरान छावनी अनुविभाग के जीआरपी भिलाई क्षेत्र स्थित स्टोर पारा पुरैना में 78 पौवा शराब और मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।


दुर्ग पुलिस के छावनी, दुर्ग एवं भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्र में संदिग्ध स्थान एवं व्यक्तियों की जांच के लिए भोर होने से पहले ही घर घर दस्तक दिया गया। राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में पुलिस का यह अभियान चलाया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा आपरेशन विश्वास एवं सुरक्षा अभियान के तहत यह अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला में शांति व्यवस्था कायम रखने, अवैध मादक पदार्थों के विक्रय तथा परिवहन एवं चाकू व हथियार से आतंक फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई।

छावनी अनुविभाग क्षेत्र के थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत पुरैना स्टोर पारा एवं दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र के अटल आवास कॉलोनी बोरसी तथा भिलाई नगर अनुविभाग के तालपुरी में चेकिंग की गई।

तीनों अनुविभाग के क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में विशेष पुलिस टीम गठित कर सुबह 4 बजे दबिश दिया गया। दबिश के दौरान स्टोर पारा पुरैना से थाना पुरानी भिलाई और शासकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने 78 पौवा शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया।


scroll to top