भिलाईनगर 02 जुलाई 2022:– छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ,वैशालीनगर विधान सभा के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का शनिवार 02 जुलाई को संध्या 7:30 बजे उपचार के दौरान श्री शंकराचार्य अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष मे निधन हो गया..
वे 78 साल के थे।शुक्रवार को सुबह उनके बीपी मे उतार चढाव के बाद उन्हाहै चेकअप के लिए श्री शंकराचार्य अस्पताल लाया गया जहा परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने उन्हें ICU मे भर्ती कर दिया।इलाज के दौरान उन्होंने जुनवानी, भिलाई के श्री शंकराचार्य अस्पताल में आखिरी सांस ली। रविवार 03 जुलाई को दोपहर 01 बजे रामनगर मुक्तिधाम मे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया…


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक श्री भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री भजन सिंह निरंकारी ने गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने साडा के चेयरमेन और ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।
भाजपा शासनकाल मे सन 2009 मे वैशालीनगर विधान सभा उप चुनाव मे उन्होने भाजपा उम्मीदवार जागेश्वर साहू को पराजित कर विधायक चुने गये थे 2013 विधान सभा चुनाव मे भाजपा उम्मीदवार विधारतन भसीन से पराजित हो गये।
भजन सिंह निरंकारी कांग्रेस के सीनियर लीडर थे। भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भिलाई (साड़ा) के चैयरमैन थे। मध्यप्रदेश शासन काल मे वे उर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे थे। भजन सिंह निंरकारी ,संत निरंकारी मिशन छत्तीसगढ को जोनल इंचार्ज थे।वे एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी,नवदीप निरंकारी के पिता व मनजीत निरंकारी, इन्द्रजीत व सर्वजीत निरंकारी के चाचा थे। दोपहर 01 बजे हाऊस नंबर 37-38 फेस 02 सूर्याविहार जुनवानी से अंतिम यात्रा शुरू होगी । 

भजन सिंह निरंकारी के निधन पर कांग्रेस में शोक है। उनके निधन की खबर के बाद कांग्रेस नेता लगातार अस्पताल व उनके सूर्याविहार निवास पहुंच रहे हैं।उनके निधन का समाचार मिलते ही अस्पताल व उनके निवास पर कांग्रेस नेताओ व शहर के गणमान्य लोगो का हुजूम लग गया
अस्पताल पंहुचने वालो मे भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव,,दुर्ग विधायक अरुण वोरा,महापौर नीरज पाल,CM के ओएसडी मनीष बंछोर, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू,धर्मेंद्र यादव,अतुल चंद साहू,राजीव चौबे,के एस बेदी,अरुण सिंह सिसोदिया,मोहम्मद इरफान खान विनोद उपाध्याय,हरमीत सचदेवा,भुवनेश्वर साहू,निगम के पार्षद गण शहर के कांग्रेसी का ताता लग गया।

पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन से पूरा इस्पात नगरी शोक की लहर में डूब गया है हम सब उनके इस निधन पर हतप्रभ हैं हम विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि आज निरंकारी जी हमारे बीच नहीं हैं भिलाई नगर व्यापारी एसोसिएशन निरंकारी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है भगवान उन्हें अपनी चरणों पर स्थान प्रदान करें एसोसिएशन के अध्यक्ष के एन प्रेमनाथ ने उनके परिवार पर आई इस बड़ी विपदा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं






