मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर 12 दिसंबर 2025/:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शुक्रवार रात 9.10 बजे रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया है। गृहमंत्री शाह रात्रि विश्राम रायपुर में ही करेंगे। शनिवार को सुबह वे बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। कल ही उनके जगदलपुर से नई दिल्ली रवाना होने की सूचना है।
गृहमंत्री शाह के स्वागत के लिए माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव विकासशील, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता अमित कुमार, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, कलेक्टर गौरव सिंह ,सभी आला अधिकारियों ने भी स्वागत किया।




