BSP के मुख्य महाप्रबंधक , शिफ्ट इंचार्ज व ठेकेदार की हुई गिरफ्तारी/मुचलके पर रिहा.... एसएमएस - 2 में ढाई साल पहले हुई आगजनी मामले में कार्रवाई.... झुलसे चार ठेका श्रमिकों में से एक की अस्पताल में हो गई थी मौत... - Steel City Online News Portal

BSP के मुख्य महाप्रबंधक , शिफ्ट इंचार्ज व ठेकेदार की हुई गिरफ्तारी/मुचलके पर रिहा…. एसएमएस – 2 में ढाई साल पहले हुई आगजनी मामले में कार्रवाई…. झुलसे चार ठेका श्रमिकों में से एक की अस्पताल में हो गई थी मौत…

IMG_20251213_194753.jpg

बीएसपी के अधिकारी व ठेकेदार की हुई गिरफ्तारी
00 एसएमएस – 2 में ढाई साल पहले हुई आगजनी मामले में कार्रवाई
00 झुलसे चार ठेका श्रमिकों में से एक की अस्पताल में हो गई थी मौत


भिलाई नगर 13 दिसम्बर 2025:-  भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस – 2 के मुख्य महाप्रबंधक, शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी एवं मारूति कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भट्ठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाने में ही गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को निजी मुचलके  पर रिहा कर दिया गया  यह गिरफ्तारी लगभग ढाई साल पहले पाइप शिफ्टिंग के दौरान ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने से वहां काम कर रहे चार ठेका श्रमिकों के झुलसने के मामले में की गई है। घटना में झुलसे चार में से एक ठेका श्रमिक की सेक्टर 9 अस्पताल में मौत इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

अधिकारियों के गिरफ्तारी पर भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि भिलाई स्टील प्लांट से संबंधित वर्ष 2023 की एक औद्योगिक दुर्घटना के संदर्भ में हाल में प्रकाशित समाचारों के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि संबंधित प्रकरण पूर्णतः आधिकारिक कार्य निष्पादन के दौरान घटित घटना से जुड़ा है।इसका किसी भी प्रकार से व्यक्तिगत आचरण या निजी कृत्य से कोई संबंध नहीं है।उक्त घटना संयंत्र क्षेत्र में ठेका कार्य के दौरान हुई थी, जिसकी जानकारी तत्काल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संबंधित प्रशासनिक एवं वैधानिक प्राधिकारियों को दी गई थी।

घटना के उपरांत प्रभावित कर्मियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार जांच कर आगे की कार्यवाही की गई। इस संदर्भ में यह भी तथ्यात्मक रूप से स्पष्ट किया जाता है कि पुलिस द्वारा दर्ज किया गया प्रकरण जमानतीय (bailable) प्रकृति का है। संबंधित अधिकारियों — जिनमें सुशांत कुमार घोषाल, मुख्य महाप्रबंधक, एवं  धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा, शिफ्ट-इंचार्ज (यांत्रिकी) शामिल हैं — ने भिलाई भट्टी थाना में विधिसम्मत रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के पश्चात उन्हें उसी दिन थाना परिसर से ही निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।


इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में बीएसपी एसएमएस – 2 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांता कुमार घोषाल पिता स्व प्रकाश चंद घोषाल ( 56 वर्ष ) निवासी क्वा नं बीकेडी 21, सेक्टर 9 भिलाई, शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी धीरेन्द्र कुशवाहा पिता इन्द्रेन्द्र सिंह कुशवाहा ( 30 वर्ष ) निवासी – क्वा नं0 06/ ए, सड़क 51, सेक्टर 8 भिलाई एवं ठेका कंपनी मारुति कंस्ट्रक्शन के अभय कुमार बरतलवार पिता स्व एमएन बरतलवार ( 57 वर्ष ) निवासी -प्लाट नं 9 विद्या विहार नेहरू नगर पश्चिम चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला भिलाई शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल 2023 को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस – 2 कंटिन्यूअस कास्टिंग शॉप कास्तर नंबर 06 में इक्यूपमेंट कूलिंग पाइप लाइन को बदलने के लिए पाइप की शिफ्टिंग के दौरान ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने से वहां पर कार्य कर रहे ठेका श्रमिक राजू तांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह एवं रंजीत सिंह आग से झुलस गए थे। चारों घायल ठेका श्रमिकों को उपचार हेतु सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल रंजीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले की शिकायत मिलने पर थाना भिलाई भट्ठी में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। जांच दौरान उक्त प्राणांतक दुर्घटना में भिलाई इस्पात संयंत्र कारखाना प्रबंधन एवं मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार की घोर लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण कार्य कराये जाने से घटना होना पाया गया। थाना भिलाई भट्ठी में  धारा 304 ए, 285 भादवि कायम कर विवेचना किया गया। दुघर्टना के जिम्मेदार भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस – 2 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांता कुमार घोषाल, शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अभय कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों के गिरफ्तारी पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का स्पष्टीकरण

भिलाई स्टील प्लांट से संबंधित वर्ष 2023 की एक औद्योगिक दुर्घटना के संदर्भ में हाल में प्रकाशित समाचारों के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि संबंधित प्रकरण पूर्णतः आधिकारिक कार्य निष्पादन के दौरान घटित घटना से जुड़ा है।इसका किसी भी प्रकार से व्यक्तिगत आचरण या निजी कृत्य से कोई संबंध नहीं है।उक्त घटना संयंत्र क्षेत्र में ठेका कार्य के दौरान हुई थी, जिसकी जानकारी तत्काल भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संबंधित प्रशासनिक एवं वैधानिक प्राधिकारियों को दी गई थी।

घटना के उपरांत प्रभावित कर्मियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार जांच कर आगे की कार्यवाही की गई।इस संदर्भ में यह भी तथ्यात्मक रूप से स्पष्ट किया जाता है कि पुलिस द्वारा दर्ज किया गया प्रकरण जमानतीय (bailable) प्रकृति का है। संबंधित अधिकारियों — जिनमें सुशांत कुमार घोषाल, मुख्य महाप्रबंधक, एवं  धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा, शिफ्ट-इंचार्ज (यांत्रिकी) शामिल हैं — ने भिलाई भट्टी थाना में विधिसम्मत रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के पश्चात उन्हें उसी दिन थाना परिसर से ही निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन पुलिस द्वारा की जा रही जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है और कानून के शासन में पूर्ण विश्वास रखता है।
यह उल्लेख करना भी प्रासंगिक है कि संयंत्र में औद्योगिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा प्रणालियों, कार्य-प्रक्रियाओं तथा ठेका कार्यों की निरंतर समीक्षा एवं सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
प्रबंधन दिवंगत कर्मी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा नियमानुसार हर संभव मदद प्रदान कर रहा है।
भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन मीडिया से अपेक्षा करता है कि मामले की रिपोर्टिंग तथ्यों के अनुरूप, संतुलित एवं जांच प्रक्रिया का सम्मान करते हुए की जाएगी।


scroll to top