DIG प्रखर पांडेय का दिल का दौरा पड़ने से निधन….  सोमवार 15 दिसंबर  को दोपहर 01 बजे रामनगर मुक्ति धाम भिलाई में किया जाएगा अंतिम संस्कार….

IMG-20251214-WA0842.jpg

रायपुर/भिलाई नगर 14 दिसंबर 2025:- छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आज संध्या 4:30 बजे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया वह 55 साल के थे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में सीआईडी विभाग में डीआईजी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 15 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे के करीब रामनगर मुक्तिधाम भिलाई में किया जाएगा सुबह 12:30 बजे बंगला नंबर 1 सड़क 19 सेक्टर 9 से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा उनके निधन निधन की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।


IPS प्रखर पांडेय को  5 दिसंबर को सुबह दिल का दौरा पड़ने पर पहले उनको सेक्टर 9 चिकित्सालय ले जाया गया उसके उपरांत ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के आर्थिक प्रयास के बावजूद आज रविवार 14 दिसंबर को संध्या 4:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया जब से उन्हें सेक्टर 9 हॉस्पिटल से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था वह लगातार वेंटिलेटर पर ही थे ।

वह अपने पीछे पत्नी अर्चना पांडेय, पुत्री डॉ प्राप्ति पांडेय , पुत्र प्रणीत पाण्डेय, पुत्री पाखी पाण्डेय सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

1995 बैच के डीएसपी प्रखर पांडेय प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी के रूप में ग्वालियर मध्य प्रदेश से अपनी सेवाएं प्रारंभ की थी, सीएसपी सिविल लाइन रायपुर, एसडीओपी कोटा बिलासपुर, डीएसपी क्राइम भिलाई-  दुर्ग ,एसडीओपी चांपा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर में अपनी सेवा देने के उपरांत पुलिस अधीक्षक के रूप में सर्वप्रथम उनकी पदस्थापना सूरजपुर जिले में की गई, वे पुलिस अधीक्षक के रूप में दुर्ग एवं कबीरधाम में पदस्थ थे, लंबे समय तक पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर भी उन्होंने कार्य किया है। वें 2009 बैंच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे।

बिलासपुर जिले के मूल निवासी प्रखर पांडेय की पढ़ाई लिखाई बिलासपुर जिले में संपन्न हुई, वे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सातवीं वाहिनी भिलाई, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 06 वी वाहिनी रायगढ़, एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तीसरी वाहिनी अमलेश्वर दुर्ग में उन्होंने कमांडेंट के पद पर कार्य किया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक बेहतरीन अधिकारी के रूप में पहचान थी छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रखर पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक, पूर्व एसपी, मुख्यमंत्री सुरक्षा और राजनांदगांव जिले के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रखर पांडेय के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

उनका सम्पूर्ण जीवन कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा को समर्पित रहा। छत्तीसगढ़ की पुलिस सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस दुखद क्षण पर शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री/ गृहमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम,पूर्व पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी,बी.के. सिंह ने भी प्रखर पांडेय के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

STEEL CITY ON LINE परिवार में भी प्रखर पांडेय जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


scroll to top