बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ के प्रभारी ,बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन - Steel City Online News Portal

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ के प्रभारी ,बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन

IMG_20251214_232611.jpg

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन

नई दिल्ली 14  दिसंबर 2025:-  नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं और वर्तमान में बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री   नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पटना के बांकीपुर से लगातार पांच बार के विधायक नितिन नबीन (45) बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. पटना में जन्मे नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं और वर्तमान में बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं।

पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय रूप से चुनावी राजनीति में कदम रखा और जल्द ही अपनी अलग पहचान बनाई. 2006 के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से उनके विजयी होने का सिलसिला बरकरार रहा है. वे 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार विजयी रहे हैं. इस साल

2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया था.

आधुनिक राजनेता की तरह, वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं. उनके ईमेल, मोबाइल नंबर और WhatsApp के अलावा, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और यूट्यूब जैसे सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वे मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े रहते हैं.


scroll to top