PMGSY ठेकेदार भाजपा नेता की हत्या… कार में सवार 03 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम….. चाकू-कुल्हाड़ी से वार सिर से पांव तक गहरे घाव…

IMG-20251223-WA0879.jpg

PMGSY ठेकेदार भाजपा नेता की हत्या… कार में सवार 03 लोगों ने वारदात को दिया अंजाम….. चाकू-कुल्हाड़ी से वार सिर से पांव तक गहरे घाव…

कोरबा 23 दिसंबर 2025:- सुबह 09:45 बजे दिनदहाड़े  3 लोगों ने सड़क ठेकेदार भाजपा नेता को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर डाला। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए, घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला घटनास्थल की ओर तत्काल रवाना हो गए। अपराधियों की धर पकड़ के लिए जिले में नाकाबंदी किया गया है काले रंग की कार में आकर आरोपियों ने सड़क निर्माण साइट में ही वारदात को अंजाम दिया।

कोरबा जिले में मंगलवार सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता सड़क ठेकेदार अक्षय गर्ग को 3 लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि हमलावर काले रंग की कार से आए थे। हमलावरों ने अक्षय गर्ग को सिर से पांव तक मारा। इसके बाद भाग गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक अक्षय गर्ग पूर्व में जनपद सदस्य भी रह चुके हैं। सड़क निर्माण ठेकेदार हैं।  इलाके में उनका दबदबा था। केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क भी बनवा रहे थे।

अक्षय गर्ग सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही सड़क साइड पर पहुंचे थे। वह खुद ठेकेदार हैं। इसी दौरान 3 हमलावर एक काले रंग की कार से वहां पहुंचे। अक्षय गर्ग पर अचानक हमला कर दिया।

इस दौरान हमलावरों ने बेहद नजदीक से चाकू और कुल्हाड़ी से लगातार वार किए, जिससे अक्षय मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। जमीन पर खून ही खून बिखरा मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए।

अक्षय गर्ग के हाथ, सिर, गर्दन, पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव पाए गए हैं। हमले के बाद उन्हें तत्काल कटघोरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। हालांकि राजनीतिक विवाद, व्यक्तिगत दुश्मनी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

वहीं अक्षय गर्ग की हत्या के बाद केशलपुर गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अस्पताल के बाहर परिजन, समर्थक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जमा हैं।


scroll to top