अयोध्या के पीठाधीश्वर श्री राम शंकर दास वेदांती जी का भिलाई आगमन.... - Steel City Online News Portal

अयोध्या के पीठाधीश्वर श्री राम शंकर दास वेदांती जी का भिलाई आगमन….

IMG-20251228-WA1474.jpg

अयोध्या के पीठाधीश्वर श्री राम शंकर दास वेदांती जी का भिलाई आगमन….

भिलाई नगर 30 दिसंबर 2025:- श्रीरामवल्लभा कुञ्ज जानकी घाट , अयोध्या के पीठाधीश्वर पूज्यापाद स्वामी श्रीरामशंकरदास वेदान्ती जी का  भिलाई आगमन हुआ सर्वप्रथम स्वामी जी का पदार्पण आचार्य पं.  ओमप्रकाश धर द्विवेदी  के गृह( केम्प-1 भिलाई )में हुआ तदोपरांत पं. ज्ञानप्रकाश‌ धर द्विवेदी  के निज निवास सुंदर नगर फेस – 1 कुरूद में  मध्याह्न 12:00 पर्यन्त उनका ठहराव एवं सत्संग चला ।

इस अवसर पर शासकीय संस्कृत महाविद्यालय, रायपुर‌ के वेद विभाग एवं ज्योतिष विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की भी स्वामी जी से सप्रेम भेंट हुई एवं सभी ने स्वामीजी का आशीर्वचन प्राप्त किया । आचार्य पं.श्रीअखिलेश धर द्विवेदी (व्याख्याता ज्योतिष) एवं आचार्य पं.श्री लीकेश्वर शर्मा (व्याख्याता वेद) के द्वारा वेद विषयक एवं ज्योतिष विषयक गूढ तथ्यों पर तथा इन वैदिक ज्ञान-विज्ञान के संरक्षणार्थ गहन चर्चा भी की गई।


इस लाघव कार्यक्रम में  मार्कण्डेय तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा),  राधारमण चतुर्वेदी , श्रीमती राधा चतुर्वेदी  (प्राचार्य , श्रद्धा मान्टेसरी स्कूल) ,  विष्णु पाठक , श्रीमती सत्यादेवी जयसवाल (पार्षद) ,  अमित दुबे,  प्रमोद पाण्डेय  ,  धर्मेन्द्र यादव  ,  सत्येन्द्र यादव  ,  अभिषेक धर द्विवेदी,  ललित धर द्विवेदी,  नित्यानंद पाण्डेय ,  फणीश धर द्विवेदी  अमित धर द्विवेदी आदि गणमान्य जनों ने उपस्थित रहकर सत्संग का लाभ उठाया ।


scroll to top