नेहरू आर्ट गैलरी में “हन्था” – समकालीन कला प्रदर्शनी उद्घाटित

भिलाई नगर 30 दिसंबर 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में छत्तीसगढ़ प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप (सीजीपीएजी) के 50 चित्रकारों की समकालीन कला प्रदर्शनी “हन्था” का उद्घाटन 29 दिसंबर 2025 को महाप्रबंधक (जनसंपर्क) प्रशान्त तिवारी द्वारा संध्याकाल दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वे अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा तिवारी के साथ उपस्थित थे।

प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जे एन ठाकुर, महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एन के जैन, उप महाप्रबंधक (सम्पर्क, प्रशासन एवं जनसम्पर्क) श्रीमती अपर्णा चन्द्रा, सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) जवाहर बाजपेयी, उप प्रबंधक (जनसंपर्क) सुश्री शालिनी चौरसिया तथा सीजीपीएजी ग्रुप के सदस्यों सहित संयंत्र के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण, इस्पात नगरी के अन्य वरिष्ठ कलाकार, कला प्रेमी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

नेहरू आर्ट गैलरी में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप (सीजीपीएजी) की समकालीन कला प्रदर्शनी ‘हन्था’ में अभिजीत बागनानी, अधिकल्प यादव, अजय निषाद, अनिल खोबरागड़े, सुश्री अंकिता जेना, अरुण साहू, अवधेश बाजपेयी, बृजेश तिवारी, डॉ. ध्रुव तिवारी, दियांशु देवांगन, डॉ. जयप्रभा शर्मा, डॉ. सविप राज, डॉ. तरुणा माथुर, जी. के. निर्मलकर, गजेंद्र सोनी, हरिनारायण, जयश्री भगवानानी, जितेन साहू, कमलेश सक्सेना, किशोर कुमार शर्मा, मोहन लाल बराल, सुश्री निकिता साहू, निर्वेर साहू, पीयूष कैवर्थ, सुश्री प्रीति सोनी, प्रदीप बिस्वास, सुश्री राधिका चव्हान, राजेंद्र सोनी, राम कुमार, रवि देवांगन, रवि यादव, सुश्री रूपेश्वरी चंदेल, संदीप किंडो, सुश्री सरिता साहू, सुश्री शांति कुमार तिर्की, सुश्री श्वेता इंदौरिया जैन, सुश्री श्यामा शर्मा, सुश्री सुनीता वर्मा, तारण गणेश ठाकुर, सुश्री त्रिप्ति खरे, सुश्री वंदना, श्री विवेक सोलंकी, योगेश नेताम द्वारा निर्मित कृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर बाल-कलाकार मानस साहू एवं एम लिखिल द्वारा वाद्ययंत्रों पर मनमोहक सांगीतिक प्रस्तुति दी गयी जिसने दर्शकों वा आगंतुकों का मन मोह लिया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि प्रशान्त तिवारी ने प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि सभी कलाकारों की कलाकृतियाँ शानदार हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ के कला बिरादरी को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी समकालीन कलाकारों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति, लोक संस्कृति और आधुनिक कला के समन्वय को सशक्त रूप से दर्शा रही है। चित्रकला, स्केच, मिश्रित माध्यम (मिक्स्ड मीडिया) सहित विभिन्न विधाओं में रचित कलाकृतियों में छत्तीसगढ़ की लोक कला, प्रकृति, जनजीवन तथा समकालीन विषयों की कलात्मक अभिव्यक्ति परिलक्षित है। इस प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय एवं समकालीन कलाकारों को मंच प्रदान करना, कला के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करना है।




